Sehat Kaise Banaye In Hindi | अच्छी सेहत बनाने की (टिप्स 10)

Sehat Kaise Banaye in Hindi | Health Kaise Banaye in Hindi, बेहतर सेहत के लिए किन चीजों का सेवन ना करें, अच्छी सेहत न बनने की वजह क्या है.

वर्तमान समय में हर किसी को अपनी सेहत की चिंता लगी रहती है। लेकिन वही दूसरी तरफ लोगों की लाइफ स्टाइल इतना ज्यादा बिजी रहने लगा है कि वे अपने सेहत पर ध्यान देना भूल जाते है। जिसकी वजह से उन्हें कई बार गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। उसके बाद फिर डॉक्टर और हॉस्पिटल का आना जाना लगा रहता है। वही हमे इसकी वजह से कड़वे कड़वे दवाइयों का भी सेवन करना पड़ता है।

देखा जाए तो लगातार दवाइयों के सेवन से कई बार इसके साइड इफेक्ट्स की वजह से हम अन्य बीमारी के भी शिकार बन जाते है। जिसके पश्चात लोगों के मन में केवल एक ही पछतावा रहता है कि काश मैंने अपने सेहत पर थोड़ा बहुत ध्यान रख लिया होता, तो आज ये सब झेलने की नौबत ही नहीं आती। इसलिए अगर आप भी आगे चलकर पछताना नहीं चाहते, तो अपने सेहत पर आज से ही ध्यान देना शुरू कर दें।

लेकिन समस्या यह है कि कई व्यक्तियों को यह पता ही नहीं कि Sehat Kaise Banaye? तो क्या आप भी इन लोगों में शामिल है, यदि हां तो आपको हमारे आज के इस Sehat Kaise Banaye in Hindi के पोस्ट को अंत तक पढ़ें। क्योंकि आज के इस पोस्ट में आपको सेहत कैसे बनाएं, इससे जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जाएगा।

Read More – Avocado In Hindi | एवोकाडो क्या है इसे खाने के 10 फायदे, नुकसान

सेहत कैसे बनाएं | Health Kaise Banaye in Hindi

क्या आप भी अपने सेहत पर ध्यान देना चाहते है, यदि हां तो उसके लिए आपको कई निम्नलिखित टिप्स को Follow करने की आवश्यकता होगी। क्योंकि सेहत बनाने के लिए अपने दिनचर्या में कुछ नियमों को Follow करने की आवश्यकता होगी। तो चलिए अब बिना समय गंवाए सेहत बनाने के लिए क्या करना चाहिए, इसके बारे में जान लेते है। जो कि इस प्रकार है

1. सुबह जल्दी उठें

आज के समय में लोग सबसे बड़ी गलती करते है कि वे सुबह काफी लेट उठते है। ऐसा इसलिए क्योंकि काम के चक्कर में वे रात में लेट से सोते है, जिसकी वजह से वो सुबह जल्दी उठ नही पाते। ऐसे में इसका बुरा प्रभाव सीधे उनके हेल्थ पर पड़ती है। देखा जाए तो पहले के समय में सभी लोग जल्दी ही सो जाया करते थे और सुबह काफी जल्दी उठ जाया करते थे।

इससे उनका हेल्थ भी बिलकुल सही रहा करता था और वे लोग बीमार भी काफी कम पड़ते थे। दरअसल, सुबह सुबह चलने वाली हवा हमारे हेल्थ के लिए काफी लाभकारी मानी जाती है। इसलिए अगर आप भी अपनी सेहत बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले तो आपको सुबह 4 से 5 बजे के बीच में उठ जाना चाहिए।

2. पानी का करें सेवन

जब आप सुबह सुबह उठे, तो उस समय आपको सबसे पहले पानी का सेवन करने की आवश्यकता होती है। क्योंकि सुबह सुबह पानी के सेवन से शरीर में मौजूद हानिकारक प्रदार्थ बाहर निकल आते है। मुख्य रूप से देखा जाए तो सुबह सुबह पानी का सेवन करना आप सभी के लिए काफी जरूरी माना जाता है।

इसके साथ ही बेहतर सेहत के लिए आप चाहे, तो पानी के साथ सौंफ, जीरा, शहद या नींबू पानी का एक मिश्रण बना लेंगे और हर दिन नियमित रूप से इस पानी का सेवन करेंगे, तो आपको फायदा काफी ज्यादा देखने को मिलेगा। ऐसा करते से यकीनन आप अपने आपको कई बीमारियो से बचा पाएंगे।

इसके साथ ही क्या आप अपनी पेट की समस्या से अक्सर परेशान रहते है, यदि हां तो उसके लिए आपको रोज सुबह जल्दी उठ कर गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। इससे आपके पेट से जुड़ी कोई भी समस्या दूर हो जाएगी। जिससे आप अपने हेल्थ को काफी हद तक सुधार पाएंगे।

Read More – सफेद मूसली के फायदे, नुकसान – Safed Musli Benefits In Hindi

3. व्यायाम या योगा करें

सुबह सुबह जल्दी उठकर पानी का सेवन करने के बाद आपका नेक्स्ट कार्य होता है व्यायाम करना या योगा करना। जी हां यदि आप नियमित रूप से प्रतिदिन व्यायाम या योगा करते है, तो आप अपने आप को कई बीमारियो से बचा सकते हैं। देखा जाए तो

सुबह सुबह व्यायाम या योगा करने से सेहत हमेशा बनी रहती है।

हर दिन व्यायाम या कसरत करने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होती। साथ ही में आप अपने आप को कई बीमारियों से बचा कर रख पाएंगे। इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि सुबह सुबह व्यायाम या योगा करने से आप दिन भर अपने आप को फिट और स्वस्थ महसूस करेंगे।

4. पोषक युक्त नाश्ते का करें सेवन

सुबह सुबह अधिकांश व्यक्तियों की आदत होती है कि वे बिना नाश्ता करें अपने काम पर निकल जाते है। जिसकी वजह से वे अपने शरीर में कई तरह की रोग को जन्म दे देते है। यही वजह है कि लोग अपने आप को दिन भर थके, हारे और वीक महसूस करते है। इसलिए ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको प्रतिदिन सुबह के नाश्ता के बाद ही काम पर निकलना चाहिए।

दरअसल, सुबह सुबह पोष्टिक से युक्त नाश्ता का सेवन करने से आप अपने सेहत बना सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सुबह सुबह नाश्ता किया क्या जाए, यदि आप भी इन लोगों में से एक है और आपको भी अपना सेहत बनाना है, तो उसके लिए आप सुबह सुबह अंडे, बादाम, ड्राई फ्रूट्स, अखरोट, फल, दलिया, पनीर, काजू इत्यादि जैसे पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

5. हरी सब्जियों का ज्यादा करे सेवन

आप सेहत को बनाने के लिए आपको हमेशा हरी सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए। हालांकि, आज के समय में अधिकांश व्यक्ति मांस मछली का सेवन अधिक करते है। लेकिन देखा जाए तो सब्जियों की तुलना में मांस मछली में ज्यादा लाभकारी नहीं होती है। दरअसल, हरी सब्जियों में प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट इत्यादि जैसे अनेकों गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

यदि आप ज्यादातर हरी सब्जियां खाने में इस्तेमाल करते है, तो यकीन माने आप अपने आप को कई रोगों से बचा कर रख सकते है। आपको प्रतिदिन हरी ताजी सब्जियों का सेवन कर अपने सेहत को बनाएं रखने की आवश्यकता होगी। हालाकि, आप हफ्ते में एक या दो बार मांस मछली का भी सेवन कर सकते हैं।

Read More – Tadi Pine Se Kya Hota Hai | Tadi पीने के 5 फायदे जानिए

6. पानी का करें ज्यादा सेवन

यदि आप भी अपने आप को स्वस्थ रखना चाहते है, तो आपको हर रोज अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पानी के सेवन से आप कई बीमारियों से अपना बचाव कर सकते है। देखा जाए तो शरीर में पानी की कमी की समस्या से व्यक्ति को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी इन बीमारियों से अपना बचाव करना चाहते हैं, तो ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें।

अब कई लोग सोच रहें, होंगे की आखिर हम दिन भर में कितना गिलास पानी पी कर अपने आप को स्वस्थ रख सकते है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आपको दिन भर में कम से कम 8 गिलास का सेवन करना चाहिए। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और आपकी सेहत हमेशा बनी रहेगी।

7. तनाव को करें कम

आज कल के इस बिजी लाइफ स्टाइल में लोगो के उपर इतना सारा कार्य का लोड पर जाता है कि वे अकसर तनाव में ही रहते है। वही अगर आप अपनी सेहत बनाना चाहते हैं और हमेशा खुश रहना चाहते है, तो आपको अपने तनाव को कम करने की आवश्यकता होगी। वही आप अपनी तनाव की कम करने के लिए Meditation Yoga की सहायता ले सकते हैं।

8. फास्ट फूड या जंक फूड का करें सेवन

आज के समय में अधिकांश व्यक्तियों की तबीयत इसलिए खराब रहती है क्योंकि वे हमेशा फास्ट फूड या जंक फ़ूड इत्यादि का सेवन करते है। इससे उनकी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। तो क्या आप भी इन सब का सेवन करते है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आपको इन सब चीजों से दूर ही रहना है। क्योंकि यह आगे चलकर गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है।

9. पर्याप्त नींद लेना है जरूरी

क्या आप भी अपनी सेहत को बनाना चाहते हैं और हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं, यदि हां तो उसके लिए आपको जानकारी के लिए बता दूं कि आपको प्रतिदिन पर्याप्त नींद लेने की आवश्यकता होगी। जी हां आप पर्याप्त नींद लेकर अपने आपको स्वस्थ रख सकतें है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि एक इंसान को हर दिन कम से कम 8 घंटे नींद तो जरूर लेनी चाहिए।

देखा जाए तो अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है, तो आप दिन भर चिड़चिड़ापन, सिर दर्द, पेट से जुड़ी समस्याएं और तनाव जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन सब समस्याओं को दूर करने के लिए आपको हर रोज 8 घंटे की पर्याप्त नींद तो जरूर लेनी चाहिए।

10. शराब और सिगरेट के सेवन से बचें

आज कल देखा जाए तो अधिकांश व्यक्ति शराब और सिगरेट जैसे चीजों के सेवन करने की वजह से अपनी जान गवां बैठे है। इन सब के सेवन से ये अंदर ही अंदर व्यक्ति के शरीर को खोखला करता जाता है। वही इसका ज्यादा सेवन करने से लोग अपनी जान गवां देते है। इसलिए अगर आप शराब और सिगरेट के सेवन से बचे तो ये आपके हेल्थ के लिए सही रहेगा।

बेहतर सेहत के लिए किन चीजों का सेवन ना करें?

क्या आप भी अपना सेहत बनाना चाहते हैं, यदि हां तो बेहतर सेहत के लिए आपको कुछ चीजों का सेवन कम करना है। यदि आप भी इन चीजों के बारे में जानना चाहते हैं, तो आगे के लेख को ध्यान पूर्वक पढ़ें। क्योंकि आगे के लेख में आपको किन चीजों जा सेवन कम करना चाहिए इसके बारे में जानकारी साझा की गई है। जो कि इस प्रकार है

  • मैदा व मैदा के उपयोग से बनी चीजों का सेवन आपको कम करना चाहिए।
  • चीनी या चीनी के उपयोग से बनी चीजों का सेवन कम करना है।
  • इसके साथ ही तैलीय चीज जैसे चांट, कचौड़ी, भटूरे, पकौड़े इत्यादि चीजों का सेवन कम से कम करें।
  • आपको पैकेट बंद प्रोडक्ट का सेवन भी कम करना चाहिए। जैसे कि नमकीन, चिप्स, बिस्किट, ब्रेड इत्यादि।

Read More – Protinex Powder Benefits In Hindi | 12 फायदे और नुकसान

सेहत बनाने के लिए क्या चीज का सेवन करना चाहिए?

क्या आप भी अपना सेहत बनाना चाहते हैं, यदि हां तो उसके लिए आपको कुछ ऐसे चीजों का सेवन करना चाहिए, जो आपके सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो। तो चलिए अब बिना समय गंवाए आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए इसके बारे में जान लेते है। जो कि इस प्रकार है

  • दलिया
  • केले का जूस
  • अंडा
  • मुनक्का
  • दही
  • उबला हुआ आलू
  • स्प्राउट्स
  • ड्राई फ्रूट्स
  • डेयरी प्रोडक्ट्स
  • पनीर
  • दूध
  • मांस मछली
  • सूखे मेवे
  • मशरूम
  • पालक
  • ताजे फल का जूस
  • हरी सब्जियो इत्यादि।

अच्छी सेहत बनने की वजह क्या है?

आज के समय में अधिकांश व्यक्तियों को ये पता ही नहीं की आखिर सेहत क्यों बिगड़ती है। तो क्या आप भी इन लोगों में शामिल है, यदि हां तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अच्छी सेहत न बनने की कई सारी वजह हो सकती है। तो चलिए अब बिना समय गंवाए इन वजह के बारे में जान लेते है। जो कि इस प्रकार है

  1. गलत खान पान की वजह से
  2. खाना सही तरह से न पचना
  3. सही से भूख न लगना
  4. लीवर से जुड़ी परेशानियों का होना
  5. हमेशा तनाव या टेंशन में रहना

Sehat Kaise Banaye in Hindi- (FAQ)

Q1. सुबह उठकर सबसे पहले का सेवन करना चाहिए?

सुबह उठकर सबसे पहले आपको दलिया, दूध, शहद, पपीता, नींबू पानी इत्यादि का सेवन करना चाहिए।

Q2. बेहतर सेहत के लिए क्या सेवन करें?

यदि आप भी बेहतर सेहत बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अंडा, मछली, दूध, मिट इत्यादि सब का सेवन करना चाहिए।

निष्कर्ष

आशा करता हूं कि आपको हमारा Sehat Kaise Banaye in Hindi का यह पोस्ट पसंद आया होगा। आज के लेख में मैंने आप सभी को सेहत कैसे बनाएं इससे जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया है। इसके साथ ही अगर आपको हमारे आज के Sehat Kaise Banaye के इस पोस्ट को पढ़कर कोई सवाल पूछना हो, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। साथ ही अगर यह सेहत का पोस्ट आपको उपयोगी लगे तो शेयर करना ना भूलें।

Read more-

You cannot copy content of this page