aloe vera juice benefits : एलोवेरा जूस के फायदे और नुकसान

आज के समय में अधिकांश व्यक्तियों के किचन गार्डन में एलोवेरा जरूर देखने को मिलता है। क्योंकि एलोवेरा देखने में भले ही आपको छोटा दिखता होगा, लेकिन इसके फायदे जान कर आप जरूर चौक जाएंगे। दरअसल, एलोवेरा के विभिन्न लाभ होते है। एलोवेरा एक ऐसी चीज है जो बालों के लिए, स्किन के लिए और हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। तो क्या आप भी एलोवेरा जूस के फायदे के बारे में जानना चाहते हैं, यदि हां तो लेख को पूरा पढ़ें।

क्योंकि आज के लेख में मैं आप सभी को Aloe Vera Juice Benefits in Hindi से संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाला हूं। एलोवेरा जो कि औषधीय गुणों से भरपूर है, उसे धृतकुमारी के नाम से भी जानते है। एलोवेरा का उपयोग ज्यादातर व्यक्ति अपनी त्वचा और बालों के लिए करते है। ये पौधा काफी सरलता से हर घरों में पाए जाता है। इसलिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।

Table Of Contents show

एलोवेरा जूस में पाए जाने वाले पोषक तत्व

एलोवेरा के जूस में भरपूर मात्रा में न्यूट्रीशन उपलब्ध है। दरअसल, शरीर के अंग के लिए पोषक तत्व धृतकुमारी (Aloe Vera) में उपलब्ध होता है। देखा जाए तो मुख्य तौर पर एलोवेरा सेहत, बालों और स्किन के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसके साथ ही एलोवेरा में फोलिक एसिड, कैल्सियम, विटामिन, आयरन, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम इत्यादि जैसे कई पोषक तत्व उपलब्ध होता है।

एलोवेरा हमारे स्किन, पेट के अलावा कैंसर और डायबिटीज इत्यादि जैसी समस्याओं में भी काफी लाभकारी सिद्ध होता है। इसके साथ ही आप चाहें तो एलोवेरा का सनबर्न, ड्राई स्किन और बालों की की समस्याओं में भी इसका उपयोग किया जाता है। अब यही वजह है कि डॉक्टर्स के साथ ही बाबा रामदेव भी प्रतिदिन 30 ml Aloe Vera Juice सेवन करने की सलाह देते है।

aloe vera juice benefits in hindi
aloe vera juice benefits

एलोवेरा जूस के फायदे | aloe vera juice benefits in hindi

क्या आप भी लोगों के सलाह के अनुसार एलोवेरा जूस का सेवन करना चाहते हैं, यदि हां तो उससे पहले आपको एलोवेरा जूस के सभी फायदों के बारे में जानकारी होना काफी महत्वपूर्ण होता हैं। तो चलिए अब बिना समय गंवाए इसके सभी लाभ के बारे में जान लेते हैं। जो कि इस प्रकार है

1 . वजन कम करने के लिए एलोवेरा जूस के फायदे | Aloe Vera Juice Benefits For Weight Loss

हमारे आस पास बहुत सारे लोग ऐसे है, जो अपने मोटापे से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। यदि आप भी इन लोगों में शामिल है, तो आपको अपने वजन कम करने के लिए हमेशा Aloe Vera Juice का सेवन करना चाहिए। दरअसल, आज कल परेशानियों के कारण हमारे खाने की गलत आदत और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, बिगड़ी lifestyle की वजह से हमारे देश के 5 प्रतिशत से अधिक आबादी मोटापे जैसी समस्या से गुजरते है।

वही देखा जाए तो Indian Heart Association जैसे संस्थाएं इंडिया में मोटापे को महामारी करार कर दिया गया है। अगर आप भी अपने वजन को कम करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको प्रतिदिन एलोवेरा जूस पीने की आवश्यकता होगी। एलोवेरा में एंटी इन्फ्लेमेटरी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कि हमारे वेट को कम करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

2 . मानसिक स्वास्थ के लिए एलोवेरा जूस के फायदे | Aloe Vera Juice Benefits For Mental Health

विश्व का दूसरा सबसे बड़ा आबादी वाला देश भारत है। हमारे भारत में अधिकांश व्यक्ति डिप्रेशन और टेंशन का सामना कर रहें होते है। परंतु, इसके बजाएं मानसिक बीमारियों पर भारत का नजरिया बेहतर नहीं है। ऐसे समय में आपको जितना जरूरी भोजन की होती है, उतना ही जरूरी योग की भी होती है।

मानसिक स्वास्थ के लिए एलोवेरा जूस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। एक स्टडी के मुताबिक, एलोवेरा जूस के सेवन से कई व्यक्तियों के मेमोरी में सुधार होता दिख रहा है। ऐसे में आपको हर रोज अपने मानसिक स्वास्थ के लिए एलोवेरा जूस का सेवन करना चाहिए।

3 . पाचन क्रिया के लिए एलोवेरा जूस के फायदे | Aloe Vera Juice Benefits For Digestion

क्या आपका भी पेट अधिक तीखा और मसालेदार खा खा कर पेट हमेशा खराब रहता है, यदि हां तो आपको इस समस्या को दूर करने के लिए एलोवेरा जूस का सेवन करने की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही अगर आपको कब्ज और एसिडिटी जैसी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए भी आपको एलोवेरा जूस का ही सेवन करना चाहिए। दरअसल, इसमें Laxative पाए जाते है, जो की हमारे पेट को स्वस्थ रखने में सहायता करता है।

इसके साथ ही एलोवेरा हमारे पाचन तंत्र को अंदर से डिटॉक्स करता हैं। एलोवेरा जूस कब्ज और IBS के साथ ही साथ पेट के अल्सर में भी काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इन सब समस्याओं के साथ ही कब्ज के उपचार में काफी लाभकारी सिद्ध होता है। एलोवेरा जेल पेप्टिर अल्सर जैसी समस्या से निजात दिलाने में भी काफी सहायक सिद्ध होता है।

4 . गठिया में एलोवेरा के फायदे | Aloe Vera Juice Benefits For Arthritis

बढ़ती आयु के साथ हड्डियों का कमजोर होना वाजिब है। हड्डियों की कमजोरी की वजह से व्यक्तियों को गठिया की समस्या या  जोड़ों में दर्द की समस्या इत्यादि होती है। ऐसे में Aloe Vera Juice एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। एक स्टडी के मुताबिक, मुख्य तौर पर Osteoarthritis के उपचार में एलोवेरा लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

हालांकि, Osteoarthritis पर और भी रिसर्च करने की आवश्यकता होगी। परंतु, हड्डियों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जूस का सेवन करना जरूरी होता है। एलोवेरा जूस का लगातार सेवन करने से कई समस्याओं का निदान हो सकता है।

5 . स्वस्थ दिल के लिए एलोवेरा के फायदे | Aloe Vera Juice Benefits For Heart

आज के समय में अधिकांश व्यक्तियों को दिल की बीमारी से गुजरना पड़ता है। यही नहीं दिल का रोग अब विश्व की परेशानी बन चुका है। आज के समय में अधिकांश लोगों की मौत दिल की बीमारी केवल 26 वर्ष में ही होने से हुई है। परंतु, यदि वक्त रहते आप इसपर गौर कीजिएगा, तो आप इन सब बीमारियों से काफी हद तक बच सकते हैं। दिल की बीमारियों से बचने में एलोवेरा जूस काफी सहायक सिद्ध हो सकता है।

Read Also : काला गोंद क्या है? फायदे, उपयोग, नुकसान (Kala Gond in Hindi)

6 . डायबिटीज के लिए एलोवेरा के फायदे | Aloe Vera Juice Benefits For Diabetes

आज के समय में डायबिटीज होना आम बात हो गई है। एक समय ऐसा था जब यह बीमारी केवल बुजुर्गों को हुआ करती थी, लेकिन आज की बात की जाए, तो आज के समय में यह बीमारी बच्चों बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। अक्सर डायबिटीज से बचने के लिए खाने पीने पर कंट्रोल करने के साथ ही साथ योग पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होती हैं।

वही ऐसा कहा जाता है की डायबिटीज के रोगी यदि एलोवेरा जूस का सेवन करते है, तो उन्हें काफी फायदा होता है। इसके साथ ही एक रिसर्च में ऐसा साबित हुआ है कि टाइम 2 डायबिटीज के रोगी यदि एलोवेरा जूस का रोजाना सेवन करें, तो उनके ब्लड शुगर लेवल काफी कम होता नजर आता है। हालांकि, एलिवेरा जूस टाइप 1 डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

7 . एलोवेरा जूस है कोलेस्ट्रॉल फाइटर | Aloe Vera Juice Benefits For Cholesterol

दरअसल, शरीर में जमने वाली एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल ही मोटापे का मुख्य कारण माना जाता है। हालांकि, अच्छी बात तो यह है कि एलोवेरा जूस के लगातार सेवन से कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत मिल सकती है। एक्सपर्ट की माने तो एलोवेरा शरीर में जमे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसलिए यदि आपको भी अपने शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करना है, तो उसके लिए आपको एलोवेरा जूस का सेवन जरूर करना है।

8 . सूजन में एलोवेरा जूस के फायदे | Aloe Vera Juice Benefits For Swelling

आज कल हमारे बॉडी में सूजन की समस्या अक्सर Oxidative Damage के कारण होता है। वही सूजन की समस्या से जूझना काफी दुखकायक होता है। ऐसे में यदि आप भी अपने सूजन की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको प्रतिदिन जूस का सेवन करने की आवश्यकता होगी।

क्योंकि आज के समय में एलोवेरा का सेवन सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक शरीर के सूजन को कम करने के लिए एलोवेरा जूस एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि एंटी ऑक्सीडेंट को कम करने के लिए एलोवेरा एक अच्छा इलाज माना जाता है।

9 . सर्दी जुकाम के लिए एलोवेरा जूस के फायदे | Aloe Vera Juice Benefits For Dry Cough

सर्दी जुकाम होना एक आम बात सी हो गई है और वही अकसर व्यक्ति सर्दी जुकाम के लिए कफ सीरप का सेवन करना बेहतर सिद्ध होता है। परंतु, कई बार सीरप सेहत पर कई खराब असर भी पड़ता है। यही कारण है कि लोगो को अपनी सर्दी जुकाम के लिए एलोवेरा जूस का सेवन करना काफी महत्वपूर्ण होता है।

क्योंकि एलोवेरा जूस किसी के सेहत के लिए नुकसानदायक सिद्ध नहीं होता है। इसके साथ ही अगर आपको सुखी खांसी की समस्या होती है, तो ऐसे में भी आपको AloeVera Juice का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सेहत के लिए एलोवेरा काफी गुणकारी माना जाता है।

10 . कब्ज जैसी समस्या के लिए एलोवेरा जूस के फायदे | Aloe Vera Juice Benefits For Constipation

रोजाना मिर्च मसाला का सेवन करने से कब्ज जैसी समस्या होना आम बात है। ऐसे में अगर आप भी कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते है, तो उसके लिए आपको एलोवेरा जूस का रोजाना सेवन करना चाहिए। आपको प्रतिदिन 30 ML मात्रा में एलोवेरा जूस का सेवन करना है। वही ऐसी सलाह दी जाती है की दिन में दो बार इसका सेवन करना चाहिए।

Read Also : Jeera Water Benefits: जीरा पानी के फायदे, उपयोग, और नुकसान

एलोवेरा जूस के नुकसान | Side Effects For Aloe Vera Juice in Hindi

आपने हमारे अभी तक के Aloe Vera Juice Benefits in Hindi के इस पोस्ट में एलोवेरा के लाभ के बारे में तो जान ही चुके होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि एलोवेरा जूस के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए तो चलिए बिना समय गंवाए हम इसके सभी नुकसान के बारे में जान लेते है। जो कि इस प्रकार है

  • यदि आपको एलोवेरा जूस से एलर्जी है, तो आपको एलोवेरा जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपको त्वचा से जुड़ी कुछ समस्याएं नजर आ सकते है।
  • एलोवेरा जूस के अधिक सेवन से पेट दर्द जैसी समस्याएं नजर आ सकती है।
  • इसके साथ ही लंबे वक्त तक इसके सेवन से आपको यूरिन में ब्लड आना, डायरिया और वजन कम होने जैसी समस्या हो सकती है।

FAQ about Aloe Vera Juice in Hindi

Q1. रोजाना कितना मात्रा में एलोवेरा का सेवन करना चाहिए?

आपको प्रतिदिन एक चम्मच एलोवेरा जूस को एक कप पानी में मिलाकर पीने की आवश्यकता होगी। ऐसा रोजाना करने से हार्ट की समस्या जैसी रोग से बचाव होता है।

Q2. एलोवेरा का सेवन कब करना चाहिए?

दरअसल, एलोवेरा का सेवन हमेशा खाली पेट करना चाहिए। क्योंकि खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है।

निष्कर्ष

उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा Aloe Vera Juice Benefits in Hindi का यह पोस्ट पसंद आया होगा। आज के लेख में मैंने आप सभी को एलोवेरा जूस के फायदे क्या क्या है इससे संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया है। इसके साथ ही अगर आपको हमारा आज का यह पोस्ट पसंद आए, तो शेयर करना ना भूलें। साथ ही अगर आपको हमारा आज का यह पोस्ट को पढ़कर कोई सवाल पूछना हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।

You cannot copy content of this page