काला गोंद क्या है? फायदे, उपयोग, नुकसान (Kala Gond in Hindi)

क्या आप भी काला गोंद(Kala Gond in Hindi) के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं, यदि हां तो आपके लिए हमारा आज का यह पोस्ट काफी उपयोगी साबित होने वाला है। क्योंकि आज के लेख में मैं आप सभी को Kala Gond Kya Hai in Hindi से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाला हूं। दरअसल, हमारे देश में हर फेस्टिवल में लोग मार्केट से मिठाईयां जरूर लाते है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें घर में बने मिठाइयों के साथ ही हर त्यौहार मनाना पसंद होता है।

जैसे कि घर पर बने लड्डू जिसको बेदम, काजू और पिस्ता इत्यादि के साथ बनाया जाता है। अब लड्डू को बनाने के लिए काला गोंद का इस्तेमाल किया जाता है। काला गोंद के फायदे भी काफी ज्यादा होता है। साथ ही आपको बता दूं कि गोंद हमें पेड़ से हासिल होता है। तो चलिए अब मैं आपको अपने आगे के लेख में काला गोंद के लाभ और नुकसान से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाला हूं।

Kala gond in hindi
Kala gond siyah in hindi
Table Of Contents show

काला गोंद क्या है | What is Kala Gond siyah in Hindi

जैसा कि हम जानते हैं कि एक ही चीज को मार्केट में कई अलग अलग रंगों में मिलती है। वही यदि हम काला गोंद की चर्चा करें, तो यह हमें वृक्ष से प्राप्त होती है। देखा जाए तो अधिकांश तौर पर काला गोंद हमें बबूल जैसे वृक्ष से प्राप्त की जाती है। हालांकि, नीम के वृक्ष से भी गोंद प्राप्त किया जाता है, लेकिन इसका टेस्ट कड़वा होता है। वही बबूल के वृक्ष से प्राप्त किए जाने वाला काला गोंद काफी टेस्टी होता है।

दरअसल, बबूल के वृक्ष से प्राप्त होने वाले काले गोंद का उपयोग अलग अलग कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। बबूल के वृक्ष के तने से भी काला गोंद प्राप्त किया जा सकता है। या फिर बबूल के वृक्ष की डालियों में भी काला गोंद चिपका हुआ होता है, जिसे आप काफ़ी सरलता से अपने हाथों से उखाड़ सकते हैं। काले गोंद का इस्तेमाल खाने के साथ ही साथ कई सारे दवाइयों में भी किया जाता है।

काला गोंद कैसा होता है?

काला गोंद का नाम सुनकर कई बार मन में यह सवाल आता है कि आखिर काला गोंद होता कैसा है? यदि आपके मन में भी ऐसे सवाल उठ रहे हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि काला गोंद किसी निश्चित आकार का नहीं होता है। बल्कि, कभी ये आपको टेढ़ा मेढा प्राप्त होगा तो कभी आपको ये बिलकुल सीधा प्राप्त होगा। वही यदि हम इसकी मोटाई की बात करें, तो यह 1CM जितनी बराबर होती है और जब काला गोंद सुख जाता है, तो काफी ज्यादा कठोर हो जाता है।

लेकिन जब काला गोंद नरम रहता है, तो इसे हाथो से दबाया भी जा सकता है। आम तौर पर जब काला गोंद कठोर हो जाता है, तो इसका प्रयोग फोड़ के किया जरा है। जैसा कि आपको इसके नाम से ही पता चल गया होगा की यह काले रंग का होता है। यही वजह है कि इसका नाम भी काला गोंद रख दिया गया है।

Read Also : भूख लगने की दवा, भूख बढ़ाने के उपाय, अंग्रेजी दवा

काला गोंद के फायदे | Benefits of Kala Gond in Hindi

क्या आप भी काला गोंद का इस्तेमाल करना चाहते हैं, यदि हां तो क्या आपको पता है काला गोंद के फायदे क्या क्या होते हैं, यदि नहीं तो आगे के लेख में आपको Benefits Of Kala Gond in Hindi के बारे में पता चलने वाला है।

1 . वजन घटाने में काला गोंद के फायदे

यदि आपका भी मोटापा बढ़ता जा रहा है, तो आपको हर रोज वजह घटाने के लिए काले गोंद का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लड़कियों ने 1 महीने तक लगातार काला गोंद का सेवन किया, जिससे उन्होंने एक महीने में अपने मोटापे को कम होता देखा। यही वजह है कि वजन घटाने में काला गोंद के काफी फायदे होते है। दरअसल, काला गोंद में भरपूर मात्रा में डाईटरी फाइबर पाए जाते है, जो वजन कम करने में मददगार साबित होता है।

2 . डायबिटीज जैसी बीमारी में काले गोंद के फायदे

डायबिटीज जैसी बीमारी में व्यक्ति के बॉडी में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है और यह दिन पर दिन बढ़ती ही जाती है, ऐसे में कई लोगो की जान भी इस समस्या में चली जाती है। यही वजह है कि शुगर को कम करने के लिए लोग काले गोंद का सेवन करते है। दरअसल, बॉडी में शुगर की मात्रा को बढ़ने से रोकने के लिए काला गोंद एक बेहतर विकल्प साबित हुआ है। इसके साथ ही बॉडी में घटिया कोलेस्ट्रोल को कम करने में भी काले गोंद के कई फायदे हैं।

3 . दातों के लिए काले गोंद के फायदे

दातों के भीतर छिपें बैक्टेरिया को खत्म करने में काले गोद के खूब फायदे मिलते है। क्योंकि काले गोंद में मौजूद गुण की वजह से यह दातों में कीड़े नहीं लगने देते है। वही यदि आपके मसूरों में भी सूजन की समस्या है, तो काला गोंद का इस्तेमाल जरूर करें।

4 . कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से दूर रखने में काले गोंद के फायदे

दरअसल, अच्छे अच्छे लोगों को कैंसर के नाम से ही पसीने छूट जाते है। क्योंकि लोगो का ऐसा मानना है कि यह बीमारी तड़पा तड़पा कर जान ले लेती है। यही वजह है कि हर कोई इस बीमारी से दूर ही रहना चाहते हैं। देखा जाए तो कैंसर जैसी गंभीर समस्या को पैदा होने से रोकने में काला गोंद एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें पाए जाने वाला एंटीकार्सिनोजेनिक नाम का तत्व कैंसर को पैदा होने से रोकता है।

5 . डायरिया के लिए काले गोंद के फायदे

यदि आप भी डायरिया जैसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको काले गोंद का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल, इसके लिए आपको एक गिलास गर्म पानी में काले गोंद का पाउडर और ORS पाउडर को मिश्रण करके इसका सेवन करना है। जिससे आपको डायरिया जैसी गंभीर समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है।

6 . एग्जिमा जैसी समस्या में काले गोंद के फायदे

यदि आपको भी एग्जिमा जैसी समस्या है, तो इसके लिए आप चाहें तो काले गोंद का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि एग्जिमा जैसी समस्या में काले गोंद के खूब फायदे होते है। एग्जिमा जैसी समस्या में काला गोंद एक मेडिसिन की तरह कार्य करता है और एग्जिमा को खत्म करने का कार्य करता है।

7 . चेहरे के लिए काले गोंद के फायदे

दरअसल, एक रिसर्च के मुताबिक यह पता चला है कि कुछ महिलाएं चेहरे पर कसाव लाने के लिए काले गोंद का इस्तेमाल करती है। चेहरे के लिए काले गोंद के खूब लाभ मिलते है। साथ ही अगर आपके चेहरे पर कोई छोटी मोटी समस्या है भी, तो ये उसे भी दूर करने में काफी मददगार साबित होता है।

8 . पेट से जुड़ी समस्या के लिए काले गोंद के फायदे

यदि आपको पेट से जुड़ी समस्या है, तो आप ऐसे में काले गोंद का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि पेट से जुड़ी समस्या को दूर करने में काले गोंद में पाए जाने वाला फाइबर और पोषक तत्वों काफी मददगार साबित होते हैं। इसके लिए आपको काले गोंद के पाउडर को दही के साथ मिश्रण करके सेवन करने की जरूरत होगी।

9 . घाव को ठीक करने में काले गोंद के फायदे

यदि आपके हाथ में कही कट लग जाता है या कोई घाव हो जाता है, तो उसे ठीक करने के लिए आप काले गोंद के पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। आपको इसका इस्तेमाल करने के लिए काले गोंद के पाउडर का एक पेस्ट बनाना है और कटी हुई जगह पर लगा लेना है, इससे आपको काफी फायदा होगा।

10 . टेंशन जैसी समस्या को दूर करने में काले गोंद के फायदे

यदि आप भी गंभीर टेंशन से गुजर रहे है, तो ऐसे में आपको हल्दी वाले दूध में काले गोंद के पाउडर को मिश्रण करके इसका सेवन करना है। इससे आपका टेंशन दूर हो जाएगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

काला गोंद का नुकसान | Side Effects For Kala Gond in Hindi

जैसा कि आपने अभी अभी काले गोंद के सभी फायदों के बारे में विस्तार से तो जान ही चुके होंगे। लेकिन क्या आपको इसके नुकसान के बारे में पता है, यदि नहीं तो चलिए अब बगैर समय गवाएं इसके सभी नुकसान के बारे में जान लेते हैं। जो कि इस प्रकार है

1 . जी मिचलाने जैसी समस्या

अभी तक के रिसर्च में यह मालूम हुआ है कि कुछ लोग ऐसे भी है जिन्होंने जब काले गोंद का सेवन किया तो उसके सेवन से उन्हें एक अजीब तरह का मन हुआ जिससे उन्हें जी मचलने जैसी समस्या महसूस हुई। हालांकि, कुछ ही समय में यह ठीक हो गया लेकिन यह इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।

2 . मुंह में चिपचिपाहट की समस्या

दरअसल, काला गोंद जब नरम होता है, तो यह थोड़ा सा चिपचिपाहट टाइप का होता है। ऐसे के इसके सेवन से आपके मुंह में चिपचिपाहट जैसी समस्या हो सकती है।

3 . दस्त की समस्या

जैसा कि मैंने आपको अपने लेख में पहले भी बताया है कि इसमें काफी अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। ऐसे में अगर आप काले गोंद का सेवन अधिक मात्रा में कर लेते है, तो इससे आपको दस्त जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

काले गोंद का उपयोग कैसे करें | How To Uses Kala Gond in Hindi

क्या आप भी काले गोंद का इस्तेमाल करना चाहते हैं, यदि हां तो चलिए अब मैं आपको अपने आगे के लेख में इसके उपयोग कैसे किया जा सकता है इससे जुड़ी जानकारी साझा कर देते है। जो कि इस प्रकार

  • यदि आप भी काले गोंद का उपयोग करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप चाहे तो इसे फ्राई करके तब इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • लड्डू को बनाने में भी आप काले गोंद का सेवन कर सकते हैं।
  • दही के साथ आप चाहे तो काले गोंद के पाउडर को मिश्रण करके इसका सेवन कर सकते हैं।
  • यदि आपको गाढ़ा जूस रेडी करना है, तो ऐसे में आप काले गोंद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इन सब के अलावा काले गोंद का इस्तेमाल पानी में डालकर भी किया जा सकता है।

काला गोंद कैसे बनता है?

काला गोंद कैसे बनता है कि चर्चा करें, तो पीपल, नीम, बबूल, अर्जुन, बेर, सहजन इत्यादि जैसे कुछ वृक्ष होते हैं, जिसके तने में कभी कभी खुद पर खुद ही काला गोंद बन करके रेडी हो जाते हैं। यदि आप भी कुछ इन्हीं वृक्षों से काला गोंद प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप सभी को सर्वप्रथम एक धारदार हथियार कैसे चाकू की जरूरत होगी। जिसके बाद आपको चाकू से वृक्ष पर घाव करने की आवश्यकता होगी।

जिसके पश्चात वृक्ष पर स्त्राव पैदा होना शुरू हो जाता है और जैसे ही इसमें धूप पड़ने लगते है ये धीरे धीरे मोटा होने लगता है। यह काला और भूरा दोनो ही रंगो में नजर आ सकता है। देखा जाए तो काला गोंद ऐसे ही बनाया जाता है। जैसा कि मैंने आपको पहले भी बताया है कि नीम के वृक्ष से प्राप्त होने वाली काले गोंद का स्वाद बिल्कुल कड़वा होता है।

Read Also : रागी क्या है, रागी के फायदे, नुकसान व उपयोग

काले गोंद की कीमत | Price For Kala Gond in Hindi

क्या आप भी काले गोंद का इस्तेमाल करना चाहते हैं, यदि हां तो आपको इसकी कीमत के बारे में पता होना भी जरूरी होता है। तो यदि हम एक किलो काले गोंद की कीमत की बात करें, तो यह 185 से 195 रुपए है।

FAQ

Q1. सबसे मजबूत किस तरह का गोंद होता है?

क्या आप जानते हैं कि विश्व का सबसे मजबूत गोंद किस प्रकार का होता है, यदि नहीं तो जानकारी के मुताबिक विश्व का सबसे मजबूत एडहेसिव का नाम है DELO MONOPOX।

Q2. खाने वाले गोंद का क्या नाम है?

जानकारी के मुताबिक, खाने वाले गोंद का नाम Tragacanth Gum है। इस गोंद का इस्तेमाल ज्यादातर लड्डू और पंजीरी जैसी चीजों को बनाने के लिए किया जाता है।

निष्कर्ष

आशा करता हूं कि आपको हमारा Kala Gond Kya Hai in Hindi का यह पोस्ट पसंद आया होगा। आज के लेख में मैंने आप सभी को काला गोंद क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया है। इसके साथ ही अगर आपको हमारे आज के इस काले गोंद के पोस्ट को पढ़कर कोई सवाल पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं।

You cannot copy content of this page