protinex powder benefits in hindi | 12 फायदे और नुकसान

हैलो दोस्तों आज कल बहुत से युवा एक्सरसाइज़ और अपनी फिटनेस पर ध्यान बहुत ज़्यादा देते है। लेकिन भारत वर्ष में रहने की वजह से वो प्रोटीन को सही मात्रा में इस्तेमाल नही कर पाते हैं और उन्हे उसके फायदे भी नही पता होते हैं। इसलिए आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको protinex powder benefits in hindi और प्रोटीनिक्स पाउडर के बारे में हर ज़रूरी जानकारी देने वाले हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार यह पता चलता है कि भारत में 80% से भी ज़्यादा लोगों के भोजन में पर्याप्त प्रोटीन नहीं पाया जाता है। आपको बता दें कि प्रोटीन मांसपेसियों, हड्डियों, बालों व त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही यह इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करने के लिए भी सहायक होता है। कई खाद्य पदार्थों जैसे दूध, अंडा, मांस, मछली व दालों में प्रोटीन पाया जाता है।

इसके लिए आप प्रोटीनक्स पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं सेहत के लिए प्रोटीनक्स पाउडर के फायदे बेहतरीन है, खासकर जो लोग भोजन से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं ले पाते उनके लिए यह एक बेस्ट प्रोडक्ट साबित हो सकता है। शरीर में प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए अक्सर डॉक्टरों द्वारा भी इसे लेने की सलाह दी जाती है।

प्रोटीनक्स पाउडर का उपयोग बच्चे, बूढ़े, महिला और पुरुष सभी लोग कर सकते हैं। प्रोटीनक्स पाउडर के फायदे और नुकसान क्या हैं, और इसका सेवन कब, कैसे और कितनी मात्रा में करना चाहिए, इसके बारे में हम आपको इस लेख में आगे बताएगें। तो चलिए जानते है protinex powder benefits in hindi के बारे में-

Table Of Contents show

प्रोटीनक्स पाउडर क्या है- protinex powder in hindi

प्रोटीनक्स एक हेल्थ ड्रिंक है जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से प्रोटीन की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इसे पानी या दूध के साथ लिया जा सकता है। बाज़ार में प्रोटीनक्स पाउडर के कई प्रकार मौजूद हैं, आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से इसको चुन सकते हैं। बच्चों के लिए भी इसके कुछ खास फ्लेवर मौजूद हैं।

प्रोटीनक्स पाउडर की एक खास बात यह है कि यह पूर्ण रूप से एक शाकाहारी उत्पाद है। जैसा कि आप जानते ही होंगे कि प्रोटीन ज़्यादातर मांसाहारी भोजन में पाया जाता है, जिस वजह से शाकाहारी लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन हासिल करना थोड़ा कठिन हो जाता है। ऐसे में प्रोटीनक्स पाउडर का उपयोग बेहद फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

प्रोटीनक्स पाउडर आपको हर Medical Store पर मिल जाएगा। हर कोई इसे इस्तेमाल कर सकता है और अगर दुसरे Supplements से इसकी तुलना की जाए तो ये काफी सस्ता भी है।

इसमें प्रोटीन ही सबसे ज़्यादा पाया जाता है। हम यहाँ 100 ग्राम Protinex का उदाहरण लेकर समझते है की 100 ग्राम प्रोटिनेक्स Powder में कौन कौन से मुख्य पौषक तत्व पाए जाते हैं-

Protein32 ग्राम
Carbohydrates50 ग्राम
Sugar21 ग्राम
Fat0.5 ग्राम

इसके अलावा इसमें काफी अच्छे Vitamins और Minerals भी पाए जाते हैं। जैसे विटामिन A, B2, B6, C, E, K, Iron, Calcium और Phosphorus। यह काफी Effective Supplement  है, जिसमें शरीर के पोषण के लिए लगभग हर चीज़ पायी जाती है।

चाहे कोई साधारण व्यक्ति हो या फिर कोई Gym करता हो, ये सबके लिए बढ़िया है, क्योंकि हमारे खाने से हमें जो पौषक तत्व नहीं मिल पाते है, ये उनकी पूर्ती कर देता है। Exercise करने वाले लोगों के लिए यह ज़्यादा फायदेमंद है।

प्रोटीनक्स पाउडर के फायदे – Protinex Powder Benefits in Hindi

एक अच्छी डाइट के साथ अगर प्रोटीनक्स पाउडर का सही तरीके से सेवन किया जाए तो यह स्वास्थय के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। प्रोटीनक्स पाउडर के फायदे की एक लंबी लिस्ट हैं-

#1. प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत-

शरीर को एक ग्राम बॉडी वेट पर कम से कम एक ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इस तरह अगर आपका वज़न 60 किलो ग्राम है तो फिर आपको एक दिन में कम से कम 60 ग्राम प्रोटीन तो लेना ही चाहिए।

इसके साथ ही अगर आप एक्सरसाइज़ करते है या बहुत ज़्यादा शारीरिक मेहनत का कार्य करते है तो फिर आपके शरीर को इससे ज़्यादा प्रोटीन की आवश्यकता होती है।

शरीर में प्रोटीन की इसी आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रोटीनक्स पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी एक सर्विंग में 10-12 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

#2. प्रोटिनक्स है मसल्स के लिए बेहतरीन-

मसल्स की ग्रोथ और मसल्स को मज़बूत बनाने के लिए प्रोटीनक्स पाउडर के फायदे बेहतरीन हैं। इसके सेवन से मांसपेशियों में अकड़न व दर्द की समस्या भी दूर हो सकती हैं। अगर आप एक्सरसाइज़ करते हैं और अपनी मसल्स को ग्रो करना चाहते हैं

तो फिर प्रोटीनक्स पाउडर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता हैं।

#3. हड्डियां बनाये मज़बूत-

मांसपेशियों के साथ-साथ हड्डियों के लिए भी प्रोटीनक्स पाउडर अच्छा माना जाता हैं। कैल्शियम की तरह प्रोटीन भी हड्डियों के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। दूध के साथ इसका सेवन करने से शरीर को अच्छी मात्र में कैल्शियम और प्रोटीन मिलता हैं, जिससे हड्डियां मज़बूत रहती है।

#4. स्किन के लिए प्रोटिनक्स का कमाल-

प्रोटीनक्स पाउडर का उपयोग स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन का ग्लो बढ़ता हैं और स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती हैं। शरीर में प्रोटीन की कमी के कारण स्किन रूखी और मुरझाई हुई सी दिखाई देती हैं,

साथ ही आँखों के नीचे काले घेरों की समस्या भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में इन समस्याओं को दूर करने के लिए प्रोटीनक्स पाउडर का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

#5. बालों के लिए प्रोटीनक्स-

स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी प्रोटीन बेहद लाभदायक होता हैं। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेने से बालों का झड़ना-टूटना बंद होता हैं और बाल लंबे, घने और मज़बूत होते हैं। प्रोटीन के साथ-साथ प्रोटीनक्स पाउडर में कई विटामिन व मिनरल्स भी मौजूद  होते हैं जो स्किन और बालों की अच्छी सेहत के लिए ज़रूरी होते है।

#6. इम्युनिटी के लिए प्रोटिनक्स पाउडर-

प्रोटीनक्स पाउडर के सेवन से शरीर काफी रोगों से भी दूर रहता हैं। दरअसल, प्रोटीनक्स पाउडर में मौजूद प्रोटीन, विटामिन व मिनरल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्युनिटी पावर को मज़बूत बनाने में सहायक होते हैं, जिससे शरीर को रोगो से लड़ने की शक्ति मिलती हैं और रोग शरीर में जल्दी प्रवेश नहीं कर पाते है। 

#7. थकान और आलस दूर करने में प्रोटीनक्स का काम-

सुबह नाश्ते में दूध के साथ इसका सेवन करने से शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती हैं, स्टैमिना अच्छा रहता हैं और शरीर में जल्दी थकान भी महसूस नहीं होती। जो लोग थोड़ा सा शारीरिक कार्य करने पर जल्दी थक जाते हैं उनके लिए यह एक अच्छा उत्पाद है।

#8. एक्सरसाइज़ करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद-

जो लोग एक्सरसाइज़ करते हैं उनके शरीर को आम लोगों की तुलना में ज़्यादा प्रोटीन की आवश्यकता होती हैं। साथ ही उन्हें एक्स्ट्रा विटामिन व मिनरल की भी आवश्यकता होती हैं, जिसके लिए वह प्रोटीनक्स पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके सेवन से एक्सरसाइज़ के दौरान शरीर में जल्दी थकान महसूस नहीं होती, मसल्स व हड्डियां मज़बूत रहती हैं और शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है।

#9. Vegetarians लोगों के लिए इसके फायदे-

जो लोग शाकाहारी होते हैं उनके लिए Protein की पूर्ती करना एक मुश्किल काम बन जाता है। क्योंकि शाकाहार में ऐसी बहुत ही कम चीज़ें हैं, जिनको खाने से बहुत ज़्यादा Protein मिलता हो। मांसाहारी लोग अंडे, मांस और मछली खाकर काफी अच्छी मात्रा में प्रोटीन प्राप्त कर लेते हैं।

तो ऐसे में Protinex आपकी मदद कर सकता है। अगर आप शाकाहारी है तो चिंता की कोई बात नहीं, आप अपने खाने के बाद Protinex Powder लीजिये। इस तरह से आप आराम से Protein ले पाएंगे।

#10. बच्चों और औरतों के लिए इसके फायदे-

Protinex की सबसे ख़ास बात ये है कि ये हर उम्र के इन्सान के लिए लाभदायक है। हालांकि कुछ Cases में आप Doctor की सलाह जरूर लें। इसमें अनेक तरह के पौषक तत्व पाए जाते हैं तो यह बच्चों के सम्पूर्ण शारीरिक विकास में एच अहम् भूमिका निभाता हैं।

इसी प्रकार औरतों के लिए भी ये एक Supplement साबित हो सकता है। खासकर बच्चे के जन्म के बाद माँ को प्रोटीन और अन्य पौषक तत्वों की ज़्यादा ज़रुरत होती है ताकि वो कमज़ोरी से उबरे और बच्चे को भी सही पोषण दे सके।

#11. वज़न बढ़ाने में सफल-

अगर आपका वज़न कम है और अच्छे खाने पीने के बाद भी नहीं बढ़ रहा है तो Protinex Powder इसमें भी आपकी मदद कर सकता है। आप Banana Shake बनाकर उसमें 30 ग्राम Protinex Powder मिलाएं और पी जाएँ।

लगातार कुछ दिन तक ऐसा करने से आपको Protinex के फायदे अपने बढे हुए वज़न के रूप में मिलेंगे। लेकिन इसके लिए आप इसे दिन में 2 बार ज़रूर इस्तेमाल करें। साथ ही साथ अच्छा भोजन लेते रहे।

#12. भूख बढ़ाने में करे मदद-

बहुत से लोगों को भूख ना लगने की शिकायत होती है। ऐसे में आपको Protinex Powder का Use राहत दिलाएगा। अगर आप इसका इस्तेमाल करेंगे तो कुछ ही समय में आपको अपनी भूख में फर्क नज़र आने लगेगा।

प्रोटीनक्स पाउडर के नुकसान-

  1. प्रोटीनक्स पाउडर का इस्तेमाल एक सिमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज़्यादा मात्रा में इसके इस्तेमाल से पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
  2. प्रोटीनक्स पाउडर का इस्तेमाल करने के बाद भी आपको एक अच्छी डाइट की आवश्यकता होगी, केवल इसके इस्तेमाल से ही शरीर में प्रोटीन की पूर्ति नहीं होने वाली है।
  3. मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए यह इतना उपयोगी नहीं हैं। इसके इस्तेमाल से वजन बढ़ने की संबावना बढ़ ज़्यादा हैं
  4. इसके कुछ उत्पादों में शुगर का भी इस्तेमाल किया गया हैं जो सेहत के लिए ठीक नहीं हैं।
  5. Protinex का ज़्यादा इस्तेमाल करने से हमारी Kidneys पर बुरा असर पड़ता है। अधिक प्रोटीन का इस्तेमाल करने से इन पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिससे हमारे गुर्दे कमज़ोर हो सकते हैं।
  6. प्रोटीन आपके पेट में गैस की समस्या को बढ़ा सकता है, इसका कारण ये है कि इसमें Lactose होता है। लेकिन इसका भी एक उपाय है, आप इसे दूध के साथ ना लेकर यदि पानी के साथ लेंगे तो गैस बनने की समस्या कम हो जायेगी।
  7. इसका का ज़्यादा इस्तेमाल करने से आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। हम सब जानते हैं कि जितना ज़्यादा प्रोटीन हम लेंगे, हमारे गुर्दे उतने ही ज़्यादा पानी का इस्तेमाल इसे छानने में और शरीर से बाहर निकालने में करेंगे।
  8. इससे अचानक शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। इसलिए अगर आप Protinex का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पानी थोडा ज़्यादा पीयें।
  9. प्रोटिनेक्स को लम्बे समय तक इस्तेमाल करने से आपके मुहं से बदबू आना शुरू हो सकती है। काफी सारे लोगों की ऐसी शिकायतें मिलती रहती हैं। इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है इसलिए ये सांस की दुर्गन्ध का कारण बन सकता है।

प्रोटीनक्स पाउडर को इस्तेमाल कैसे करे-

  • प्रोटीनक्स पाउडर का इस्तेमाल गुनगुने दूध के साथ करना चाहिए।
  • इसके लिए सबसे पहले 200-250 ml दूध को गर्म कर लें।
  • उसके बाद उसमे बड़े 2 चम्मच प्रोटीनक्स पाउडर मिक्स करें।
  • इसे दूध के साथ अच्छे से मिला लें।
  • फिर आराम से बैठकर इसका सेवन करें
  • साथ ही ओटमील व स्मूदी में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते है
  • वज़न बढ़ाने के लिए केले के शेक में इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।

इस प्रोटिनेक्स पाउडर को आप बस नाश्ते के आधे घंटे बाद 25 से 30 ग्राम दूध में मिलाकर ले सकते हैं और पा सकते हैं ज़बरदस्त Health Benefits। अगर आप Gym में या फिर अपने घर पर ही Workout करते हैं तो इसे दिन में 2 बार लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

एक बार सुबह नाश्ते के बाद, और एक बार Workout यानी Exercise के 40 मिनट बाद। इस प्रकार इसे इस्तेमाल करने से ये आपको बहुत ही जल्दी अच्छे Results देगा। अगर कोई दूध का इस्तेमाल नहीं करना चाहता है तो इसे पानी के साथ भी लिया जा सकता है।

can we take protinex powder with water

Protienx का इस्तेमाल शारीरिक में प्रोटीन की पूर्ति के लिए की जाती है तो जायदातर मामलो में इसे दूध के साथ लेने की सलाह दी जाती है क्योकि दूध में यह अच्छे ढंग से कार्य करता है अगर आपके पास दूध नहीं है तो आप इसे पानी के साथ भी ले सकते है

protine x powder age limit in hindi

प्रोटीन्स x पाउडर का सेवन 14 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को बचना चाहिए और आप इसे 14 से 50 वर्ष की आयु के व्यक्ति ही इसका सेवन क्र सकते है अगर आपकी उम्र 50 साल से अधिक यही तो आपको प्रोटिएन्स का उपयोग नहीं करना चाहिए

protinex powder alternative

protine x के मार्किट में आपको अन्य विकल्प देखने को मिल सकते है जिनका जायदातर इस्तेमाल एक जैसा ही होता है लेकिन इनका फ्लेवर अलग अलग होता है और यह अलग अलग कंपनी के दवारा manufacture किये जाते है जिनमे कुछ विकल्प (alternative) को निचे लिस्ट किया गया है

  1. Protien x
  2. Horlicks
  3. Born Vita
  4. Mama Protien x
  5. Complan

protinex powder price

दोस्तों अगर आप इसे मार्किट से खरीदते है तो यह आपको अलग अलग प्राइस में दिखने को मिलता है मगर आप इसे ऑनलाइन अमेज़न से खरीदते है तो आपको Protien x का एक किलो ग्राम का पैकेट मात्र 1,149 रूपए में मिल जाता है

निष्कर्ष-

प्रोटिनेक्स पाउडर सेहत के लिए एक अच्छा प्रोडक्ट है। शरीर को एक्टिव, स्वस्थ व फिट रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता हैं। जैसे जैसे हमारे खाने की Quality का स्तर नीचे गिरता जा रहा है, वैसे वैसे Health Supplements के Graph में इज़ाफा होता जा रहा है।

अगर कोई भी व्यक्ति अपने आप को कमज़ोर महसूस करता है, या फिर Muscles बनाना चाहता है तो वह प्रोटिनेक्स पाउडर का इस्तेमाल कर सकता है। यह कई Flavours में आता है, आपको जो पसंद हो आप वो खरीद सकते हैं।

तो दोस्तों इस लेख के माध्यम से आपको प्रोटींस पाउडर के फायदे, इसके नुक्सान, इसे कैसे उपयोग करे और protinex powder benefits in hindi के बारे में बताने का प्रयास किया हैं। उम्मीद हैं की आपको यह लेख पसंद आया होगा।

इन्हे भी पढ़े?

होम पेजयहाँ क्लिक करें
Join our Whatsapp groupयहाँ क्लिक करें
Share on:

you may also like this!