Avocado in Hindi | एवोकाडो क्या है इसे खाने के 10 फायदे, नुकसान

एवोकाडो क्या है, एवोकाडो के फायदे, एवोकाडो फल के नुकसान, एवोकाडो के किस्में, एवोकाडो का सेवन कैसे करें, (Avocado in Hindi, avocado fruit benefits in hindi)

क्या आपको भी अपना वजन कम करना है और अपनी त्वचा को सुंदर बनाना है, यदि हां तो उसके लिए आपको एवोकाडो का उपयोग करना चाहिए।

क्योंकि यह न केवल त्वचा के लिए या वजन कम करने के लिए फायदेमंद है, बल्कि ये हृदय रोग, कैंसर, डायबिटीज इत्यादि खतरनाक बीमारी से बचाता है। यही कारण है कि आज के लेख में मैं आप सभी के लिए Avocado in Hindi से संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी लेकर हाजिर हुआ हूं।

तो क्या आपको भी एवोकाडो के फायदे और नुकसान के बारे में जानना है, यदि हां तो उसके लिए आपको पोस्ट को पूरा पूरा पढ़ने की आवश्यकता होगी।

Table Of Contents show

एवोकाडो क्या है | What is Avocado in Hindi

एवोकाडो के बारे में सरल शब्दों में समझे, तो यह एक दक्षिणी मैक्सीकन फल है, जो कि नासपति के जैसे दिखता है। इस फल के अंदर बेर के आकार की तरह एक बीज होता है। इस बीज के चारो तरफ मक्खन की तरह गुदे से ढका जैसा होता है। जो कि हल्का हरा पीला रंग का है। इसका टेस्ट हल्के मेवेदार की तरह लगता है। वही कई लोग इसे स्मूदी, मिल्कशेक इत्यादि बनाने के लिए करते है।

दरअसल, ये भारतीय फल नही है, जिसकी वजह से इसे भारत में किसी खास नाम से नहीं बुलाया जाता। बल्कि इसे हमारे देश में एवोकाडो, मक्खनफल, रुचिरा इत्यादि के नामों से बोला जाता है। इसके साथ ही इसे Alligator Pears के नाम से भी जानते है। दरअसल, इस फल का वनस्पतिक नाम पर्सिया अमरीकाना है। जानकारी के मुताबिक, ये लॉरेसी परिवार से संबंध रखता है।

दरअसल, इस फल के बाहरी त्वचा काफी कठोर रहता है। वही एवोकाडो का बाहरी छिलका भी काफी मोटा सा नजर आता है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह फल खुद पर खुद पेड़ पर नहीं पकते। बल्कि, इसे भी केले की तरह ही पेड़ से तोड़कर पकाने की आवश्यकता होती है। लेकिन अधिकांश व्यक्ति इस फल को कच्चा ही खाया करते है।

एवोकाडो के फायदे | Benefits of Avocado in Hindi

एवोकाडो एक ऐसा वृक्ष है, जिसकी लगभग 7 वर्ष पूर्व उत्पति हुई थी। दरअसल, इसकी उत्पति सबसे पहले दक्षिणी मैक्सिको और कोलंबिया में हुआ था। तो चलिए अब बिना समय गंवाए अब मैं आपको अपने आगे के लेख में इसके कुछ फायदे के बारे में जानकारी साझा करने जा रहा हूं। जो कि इस प्रकार है

1. आंखों के लिए एवोकाडो के फायदे

बढ़ती उम्र के साथ अधिकांश व्यक्तियों के आंखों का कमजोर होना आम बात सी है। तो क्या आप भी इन लोगों में शामिल है और क्या आपको भी सही तरह से दिखाई नहीं देता है, यदि हां तो उसके लिए आपको एवोकाडो का उपयोग करना चाहिए। जी हां धुंधले नजर आने की समस्या को यह फल दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।

कई बार कमजोर आंखों की वजह से व्यक्तियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आंखों की इन परेशानियों से जल्द निजात पाने के लिए व्यक्ति को एवोकाडो (Avocado meaning in Hindi) का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल, इस फल ने लुटेइन और ज़ेकैक्टीन जैसे कैरोटीनॉइड पाए जाते है, जो हमारी आंखों के धुंधलेपन को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।

इसके साथ ही एवोकाडो नाम के इस फल में विटामिन ई के भी गुण पाए जाते है। वही ये गुण हमारे आंखों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आप बेझिझक इसका उपयोग कर सकते हैं।

2. चेहरे के लिए एवोकाडो के फायदे

कई बार बढ़ती उम्र के साथ चेहरे में कई सारी परेशानियों का होना भी आम माना जाता है। जी हां अधिकांश व्यक्तियों के चेहरे पर बढ़ती उम्र के साथ झुरिया जैसी समस्या नजर आने लगता है, जो की पूरे चेहरे के खूबसूरती को खराब कर देता है।

तो क्या आप भी अपने चेहरे के झुर्रियों की समस्या से निजात पाना चाहते है, यदि यह तो उसके लिए आपको एवोकाडो फल का सेवन करने की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही आप इसके तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है। दरअसल, इस फल में एसेंशियल फैटी जैसे एसिड भी पाए जाते है।

वही ये गुण की वजह से बढ़ती उम्र की समस्या से आपको जल्द ही राहत मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें विभिन्न प्रकार के विटामिन और खनिज के भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसका अगर आप सेवन करते है तो आपको जल्द ही अपनी स्किन में इसका फायदा देखने को मिलेगा।

3 . स्वस्थ हृदय के लिए एवोकाडो के फायदे

हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हृदय भी है, जिसे मजबूत और स्वस्थ रखना बहुत ही आवश्यक होता है। यदि आप भी अपने हृदय को स्वस्थ रखना चाहते है, तो उसके लिए आप चाहे तो एवोकाडो फल का उपयोग कर सकते है। क्योंकि हृदय के लिए यह फल काफी फायदेमंद साबित होता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि इस फल में कुछ ऐसे भी गुण पाए जाते है, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। इसके साथ ही एवोकाडो फल में पोटेशियम, मैग्नीशियम, मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड, विटामिन ई और फाइबर जैसे गुण भी पाए जाते है, जो हमारे स्वस्थ हृदय के लिए काफी लाभकारी होते है।

4 . पाचन के लिए एवोकाडो फल के फायदे

क्या आपका भी पाचन तंत्र सही ढंग से काम न कर रहा और क्या आप भी कुछ भी खाते है, तो आपके शरीर में नहीं लगता, तो आप अपनी इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि पाचन तंत्र को ठीक करने में ये फल काफी फायदेमंद माना जाता है।

दरअसल, इस फल में घुलनशील फाइबर और अघुलनशील फाइबर जैसे गुण पाए जाते है, जो की पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा अगर आप कब्ज और दस्त जैसी गंभीर समस्या का सामना कर रहे तो इसके लिए भी आप इस फल का सेवन कर सकते हैं।

5 . बालों के लिए एवोकाडो फल के फायदे

एक व्यक्ति के लिए जितना महत्वपूर्ण उसकी त्वचा होती है, उतना ही उसका बाल भी महत्वपूर्ण होता है। जो कि हमारी खूबसूरती को बिलकुल निखार ला देता है। वही आज के समय में अधिकांश व्यक्ति अपने बालों से जुड़ी समस्या का सामना कर कर के अब थक चुके है, यदि आप भी इन लोगो में शामिल है, तो अब आपको एवोकाडो फल का सेवन करना चाहिए।

अधिकांश तौर पर लड़किया इस समस्या का सामना काफी ज्यादा कर रही है। वही एवोकाडो आपको अपने बालों से जुड़ी हर समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। क्योंकि इसमें पाए जाने वाला गुण जैसे विटामिन ए, डी, सी, ई, प्रोटीन, कैल्सियम और एंटी ऑक्सीडेंट शामिल है, जो आपको बालों से जुड़ी समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

6 . डायबिटीज रोग के लिए एवोकाडो के फायदे

डायबिटीज एक ऐसा रोग है, जो जिंदगी भर के लिए दवा खाने पर मजबूर करता है और साथ ही में यह व्यक्ति को धीरे धीरे करके मौत देता है। ऐसे में क्या आप भी इस तरह के बीमारी से अपना बचाव करना चाहते हैं, यदि हां तो उसके लिए आप चाहे तो एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं।

इसके साथ ही अगर आपको यह रोग हो भी गया तो भी आपको इस बीमारी में इसका सेवन करने से बहुत फायदा हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे आपको Avocado फल का उपयोग करने से पूर्व डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी होगी।

7 . दिमाग के लिए एवोकाडो फल के फायदे

क्या आपको भी कुछ ऐसा खाना है जिससे आपका दिमाग और बुद्धि में विकास हो, यदि हां तो उसके लिए आपको एवोकाडो का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह एक ऐसा फल है जिसमें पाए जाने वाले गुण दिमाग के स्वास्थ और बुद्धि के विकास के लिए लाभकारी माना जाता है।

दरअसल, Avocado में ल्यूटिन नाम का एक तत्व पाए जाते है, जो की बुद्धि के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आपको भी डॉक्टर की सलाह के मुताबिक एवोकाडो फल का सेवन करना चाहिए।

8 . कैंसर की रोकथाम के लिए एवोकाडो फल के फायदे

कैंसर की बीमारी कितनी गंभीर है, ये तो आप सभी बखूबी जानते होंगे। यह एक ऐसा रोग है जिसके नाम से भी लोगों के पसीने छूट जाते है। इसलिए हर कोई इस बीमारी से अपना बचाव रखने के लिए हर संभव प्रयास करते है।

ऐसे में अगर आप भी इन लोगों में शामिल है, तो आपको एवोकाडो का सेवन करना चाहिए। क्योंकि एवोकाडो में पाए जाने वाले गुण कैंसर की रोकथाम में मददगार साबित हो सकता है।

9 . गठिया के लिए एवोकाडो फल के फायदे

गठिया जैसी समस्या में व्यक्ति को जोड़ो की सूजन की परेशानी से गुजरना पड़ता है। देखा जाए तो अधिकांश तौर पर यह समस्या 65 साल से ज्यादा आयु के व्यक्तियों को होता है। हालांकि, अभी के समय में कुछ युवा लोग भी इस समस्या से जूझ रहे हैं।

अगर आपको भी गठिया जैसी समस्या है, तो आप भी एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि गठिया जैसी समस्या में एवोकाडो फल फायदेमंद साबित होता है।

10. किडनी के लिए एवोकाडो के फायदे

आज कल किडनी से जुड़ी समस्या का सामना कई लोग कर रहे है, यदि आप भी इन लोगो में शामिल है, तो आपको एवोकाडो के बीज के पाउडर का सेवन करने की आवश्यकता होगी।

क्योंकि यह किडनी के कार्य करने की क्षमता को बेहतर बनाने में मददगार साबित होता है। इसके साथ ही किडनी को सुरक्षित रखने में भी एवोकाडो का सेवन करना चाहिए।

एवोकाडो फल के नुकसान | Side Effects of Avocado in Hindi

आपने हमारे Avocado in Hindi के इस पोस्ट में अभी तक इसके सभी लाभ के बारे में जान लिया है। तो चलिए अब बिना समय गंवाए इसके कुछ नुकसान के बारे में भी जान लेते है। जो कि इस प्रकार है

  • यदि आप एवोकाडो फल का सेवन जरूरत से अधिक कर लेते हैं, तो इससे आपको सिर दर्द, दस्त, घबराहट, गैस और उल्टी जैसी साइड इफेक्ट्स दिखाई दे सकती है।
  • अतिसंवेदनशीलता से ग्रस्त व्यक्तियों को एवोकाडो फल का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि उनके लिए ये  नुकसानदायक साबित हो सकता है।
  • आपको इसके सेवन से पहले यह पता लगा लेना चाहिए कि आपको इससे एलर्जी तो नहीं। अगर क्योंकि ज्यादातर व्यक्तियों को इस फल से एलर्जी होता है।
  • अगर आप अपने मोटापे से परेशान है, तो आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है।

एवोकाडो के किस्में

आपको बता दूं कि एवोकाडो के विभिन्न किस्में उपलब्ध है। जो कि इस प्रकार है

  • ग्रीन एवोकाडो
  • हैस एवोकाडो
  • लॉन्ग एवोकाडो
  • राउंड एवोकाडो
  • पर्पल एवोकाडो
  • ट्रैप एवोकाडो
  • पिंकर्टन एवोकाडो
  • पोलक एवोकाडो
  • फुएर्टे एवोकाडो
  • फुएरते एवोकाडो
  • पेराडेनिया पर्पल हाइब्रिड एवोकाडो

एवोकाडो का सेवन कैसे करें

दरअसल, एवोकाडो एक ऐसा फल है जिसको ज्यादातर कच्चा भी खाया जा सकता है। इसके साथ ही जब ये पक जाए तो आप इसके छिलके को हटा कर इसके गुदे को भी खा सकते है।

इसके अलावा अधिकांश व्यक्ति इसका सूप बनाकर भी इसका सेवन करते है। तो वही कुछ लोग ऐसे भी है जो सलाद के तौर पर इसका सेवन करते है।

FAQ

Q1. एवोकाडो फल कहां पाया जाता है?

मुख्य तौर पर एवोकाडो फल मैक्सिको में पाए जाते है। इसके साथ ही अब ये हिमाचल की तरफ भी काफी पाए जाने लगा है।

Q2. क्या भारत में एवोकाडो फल उगाया जाता है?

वैसे तो यह एक भारतीय फल नही है। लेकिन भारत के कई राज्यों में इसे उगाया जाता है। जिसमे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटका और महाराष्ट्र इत्यादि शामिल है।

निष्कर्ष

उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा आज का benefits, side effects, Avocado in Hindi का यह पोस्ट पसंद आया होगा। क्योंकि मैंने आज के इस लेख के द्वारा आप सभी को एवोकाडो फल क्या है और इसके फायदे व नुकसान क्या क्या है इससे जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश करी है।

इसके साथ ही अगर आपको हमारे आज के इस एवोकाडो के इस पोस्ट को पढ़कर कोई सवाल पूछना हो, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। साथ ही अगर आपको हमारे आज के इस Avacado in Hindi का यह पोस्ट पसंद आए, तो शेयर करना ना भूलें।

इन्हे भी पढ़े?

You cannot copy content of this page