Bentonite Clay in Hindi |  मुल्तानी मिट्टी स्किन पर 5 फायदे, नुकसान

बेंटोनाइट क्ले हिंदी में, बेंटोनाइट क्ले क्या है, बेंटोनाइट क्ले के लाभ, बेंटोनाइट क्ले के नुकसान (Bentonite Clay In Hindi, Bentonite Clay Benefits, side effects, uses In Hindi)

हमारे देश में मिट्टी को काफी महत्व दिया जाता है। दरअसल, यदि किसी को मुहांसे की समस्या हो, तो रेड क्ले के लाभ के बारे में जानकारी दी जाती है। यदि त्वचा से जुड़ी समस्या हो, तो मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करने के लिए कहा जाता है।

वही यदि फेस पर कोई परेशानी हो, तो ऐसे में क्ले मड मास्क का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। वही इन में से एक मशहूर मिट्टी है जिसका नाम Bentonite Clay है। इस मिट्टी का उपयोग हजारों वर्षो पहले से किया जाता रहा है। इसमें पाए जाने वाली गुण डेड स्किन को हटाने में मददगार साबित होती है। तो क्या आपको भी Bentonite Clay का उपयोग करना है, यदि हां तो पहले पोस्ट को पूरा पढ़ें।

क्योंकि आज के लेख में मैं आप सभी को Bentonite Clay in Hindi से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाला हूं। आज के लेख में आप सभी को Bentonite Clay क्या है और इसके फायदे क्या क्या है इससे संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाला हूं।

Table Of Contents show

बेंटोनाइट क्ले क्या है | Bentonite Clay in Hindi For Skin

यदि Bentonite Clay के बारे में चर्चा की जाए, तो यह एक प्रकार का Natural Clay है। दरअसल, इसको अपना नाम सबसे बड़े सोर्स यानी कि अमेरिका के व्योमिंग में स्थित फोर्ट बेंटोन से प्राप्त हुआ था। इसके साथ ही जानकारी के मुताबिक, यह मुलायम, नाजुक और महीन पावडर ज्वालामुखी के राख से निर्माण किया जाता है। इसके अलावा यह कहा जाता है कि इसमें मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

दरअसल, वर्तमान समय में चीन में वेंटोनाइट का उत्पादक सबसे अधिक किया जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह देश विश्व भर के Bentonite Clay के उत्पादक का एक चौथाई खनन करता है। जिसके बाद दूसरे नंबर पर अमेरिका और तीसरे नंबर पर हमारा देश भारत का नंबर आता है।

बेंटोनाइट क्ले के लाभ | Benefits of Bentonite Clay in Hindi

क्या आप भी Bentonite Clay का उपयोग करना चाहते हैं, यदि हां तो उसके लिए आपको इसके लाभ के बारे में पता होना जरूरी होता है। तो चलिए बिना समय गंवाए Benefits For Bentonite Clay in Hindi के बारे में जान लेते है। जो कि इस प्रकार है

1 . त्वचा के अशुद्धियों को दूर करने में बेंटोनाइट क्ले के फायदे

कई बार सुंदरता को खराब करने के पीछे त्वचा की अशुद्धियां कारण बनती है। ऐसे में आपको Bentonite Clay का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि इसके इस्तेमाल से हमारी त्वचा क्लियर, ग्लोइंग, ऑयल फ्री और बेदाग दिखाई पड़ती है।

क्योंकि बेंटोनाइट क्ले के एक खास प्रकार का रसायन मौजूद होता है, जो कि त्वचा की गंदगी और ऑयल फ्री करने में मददगार साबित होता है। अच्छी बात तो यह है कि आप इसका फेस पैक घर पर ही रेडी कर सकते हैं।

बेंटोनाइट क्ले का फेस पैक बनाने और लगाने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आपको फेस पैक बनाने हेतु एक छोटा सा बाउल ले लेना है।
  2. फिर इसमें थोड़ा सा Bentonite Clay डाल लें और इसमें कम से कम 4 चम्मच दूध डाल लीजिए।
  3. जिसके पश्चात इसे अच्छे से मिला लें।
  4. अब आपको ब्रश की सहायता से इसको अपने फेस और गले पर अच्छी तरह से लगा लेना है।
  5. फिर आपको इसे 15 मिनट तक सूखने को छोड़ देना है।
  6. अब आपको इसे गुनगुने पानी से अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लेना है।
  7. आपको सप्ताह में इस फेस पैक को दो बार लगाना है।
  8. जिसके पश्चात आपको जरूर अपने चेहरे पर ग्लो नजर आएगा।

2 . चेहरे को पोषण प्रदान करने में बेंटोनाइट क्ले के फायदे

जैसे व्यक्ति के हेल्थ के लिए पोषण की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार चेहरे के लिए कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। हालांकि, कई बार हम इस बात पर ध्यान नहीं देते है। यही कारण है कि कभी कभी हमारी त्वचा डल और बेजान दिखाई पड़ती है।

दरअसल, बेंटोनाइट क्ले में कैल्सियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और सिलिकेट जैसे विभिन्न तरह के खनिज पाए जाते है, जो कि त्वचा के लिए स्वस्थ बनाने में फायदेमंद साबित होता है। इसके उपयोग से आपका त्वचा निखरी और सुंदर नज़र आती है।

Read Also : Avocado In Hindi | एवोकाडो क्या है इसे खाने के 10 फायदे, नुकसान

बेंटोनाइट क्ले का फेस पैक बनाने और लगाने की प्रक्रिया

  1. अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो आपको इसका फेस पैक बनाने के लिए एक बाउल में बेंटोनाइट क्ले डालना है।
  2. फिर आपको इसमें एक चम्मच नारियल तेल मिश्रण करना है। फिर इसको अच्छी तरह से मिला लें और फेस पैक तैयार कर लेना है।
  3. अब आपको इसे अपने फेस पर अच्छी तरह से लगा लेना है और थोड़ी देर के लिए सूखने छोड़ देना है।
  4. सूखने के बाद आपको गुनगुने पानी से धोने की आवश्यकता होगी।
  5. इससे आपके चेहरे पर ग्लो और चमक बढ़ता है।

3 . स्किन इन्फेक्शन से छुटकारा पाने के लिए बेंटोनाइट क्ले के फायदे

स्किन इन्फेक्शन की वजह से आपकी त्वचा को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो हमें खुजली और एक्जिमा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि आप भी इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आपको इन समस्याओं का सामना करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।

क्योंकि अब आप अपने स्किन इन्फेक्शन से छुटकारा पाने के लिए बेंटोनाइट क्ले का उपयोग कर सकते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसे कई गुण पाए जाते है। जो कि त्वचा में होने वाली कोई भी इन्फेक्शन से छुटकारा दिलाने में लाभकारी सिद्ध होता है। इसके साथ ही स्किन में होने वाली सूजन या जलन जैसी समस्या से भी आपको राहत मिलता है।

बेंटोनाइट क्ले फेस पैक बनाने और लगाने के फायदे

  1. आपको बेंटोनाइट के लिए फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले बाउल में दो चम्मच इसको डालने की आवश्यकता होगी।
  2. जिसके पश्चात आपको इसमें थोड़ा सा गुलाब जल और इस की पंखुड़ियों को डालकर इससे अच्छे से मिश्रण करने की आवश्यकता होगी।
  3. मिशन करने के बाद आप इसका अच्छे से फेस पैक बना ले और अपने फेस पर अच्छी तरह से लगा ले।
  4. आपको इस फेस पैक को अपने चेहरे पर कम से कम 15 मिनट तक लगाए रखने की आवश्यकता होगी। जिसके पश्चात जो भी सूख जाए तो आपको ठंडे पानी से इसे धो लेना है।
  5. इस तरह आप इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार अप्लाई करें। आपको फायदा जरूर दिखेगा।

4 . डाइपर रैशेज को दूर करने में बेंटोनाइट क्ले के फायदे

कई बार बच्चों को डाइपर इस्तेमाल करने से रैशेज जैसी समस्या होती है। यदि आपके बच्चें को भी डाइपर रैशेज जैसी समस्या हो रही है, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप चाहें तो बेंटोनाइट क्ले का उपयोग कर सकते हैं।

क्योंकि इस रैशेज को दूर करने में यह क्ले फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन ध्यान देने योग्य बात यह है कि अगर मामला गंभीर है, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेने की आवश्यकता होगी।

Read Also : सफेद मूसली के फायदे, नुकसान – Safed Musli Benefits In Hindi

5 . सन प्रोटेक्शन प्रदान करने के लिए बेंटोनाइट क्ले के फायदे

जानकारी के मुताबिक सन प्रोटेक्शन प्रदान करने में बेंटोनाइट क्ले फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले गुण सन प्रोटेक्शन प्रदान करने में मददगार साबित होता है। इसलिए आपको अपने स्किन केयर के लिए सन प्रोटेक्शन प्रदान करने के लिए बेंटोनाइट क्ले का उपयोग करना है।

बेंटोनाइट क्ले के नुकसान | Side Effects of Bentonite Clay in Hindi

आपने हमारे अभी तक के लेख में  Bentonite Clay के सभी फायदे के बारे में तो जान ही चुके होंगे। लेकिन क्या आपको इसके नुकसान के बारे में पता है, यदि नहीं तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अभी तक बेंटोनाइट क्ले के कोई भी नुकसान सामने नहीं आए है। इसलिए आप बेफिक्र होकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं की आप इसका उपयोग अधिक करने लगे। बल्कि आप इन फेस पैक का उपयोग कम से कम हफ्ते में दो ही बार करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा इस्तेमाल करने से आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

FAQ

Q1. Bentonite Clay किससे बनता है?

दरअसल, ज्वालामुखी के राख से Bentonite Clay का निर्माण किया जाता है।

Q2. Bentonite Clay का उपयोग दिन में कितनी बार करनी चाहिए?

जिन लोगों को इसका उपयोग करना है, उन्हें यह जानना जरूरी है की इसका उपयोग कितनी बार करनी चाहिए। तो आप Bentonite Clay का उपयोग हफ्ते में कम से कम दो बार करना चाहिए।

Q3. क्या बेंटोनाइट क्ले स्किन के लिए फायदेमंद है?

जी हां बेंटोनाइट क्ले स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा इसका उपयोग इसका इस्तेमाल पेलियोथेरेपी में भी किया जाता है।

Q4. बेंटोनाइट क्ले कहां से खरीदे?

बेंटोनाइट क्ले को आम तौर पर आप अपने नजदीकी मार्केट से खरीद सकते हैं। जी हां मार्केट में किसी भी कॉस्मेटिक शॉप पर आपको काफी आसानी से बेंटोनाइट क्ले प्राप्त हो जाएगा।

Q5. Bentonite Clay को हिंदी में क्या कहते हैं

मुल्तानी मिट्टी

निष्कर्ष

उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा आज का Bentonite Clay in Hindi का यह पोस्ट पसंद आया होगा। क्योंकि आज ही लेख में मैंने आप सभी को बेंटोनाइट क्ले इन हिंदी से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया है।

इसके साथ ही यदि आपको हमारे आज के इस बेंटोनाइट के लिए के इस पोस्ट को पढ़कर किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न पूछना हो, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। साथ ही पोस्ट उपयोगी लगें, तो शेयर जरूर करें।

इन्हे भी पढ़े?

You cannot copy content of this page