Condolence Message in Hindi | Top 15 से अधिक शोक संदेश हिंदी मे – 2023?

शोक संदेश और श्रद्धांजलि मेसेज | Condolence Message in Hindi

जैसा कि हम जानते है कि इस दुनिया का  सबसे बड़ा और सबसे कड़वा सच यही है, कि जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु भी होना तय है। ये बात जानवरों से लेकर मनुष्य के जीवन पर भी पूरा पूरा लागू होती है। दरअसल, हम अपनें जीवन में अपने परिवार के सदस्य, दोस्तों, रिश्तेदारों और कुछ अन्य जान पहचान वालों से कुछ इस प्रकार से कनेक्ट हो जाते है, जिनके न रहने पर हमें काफी दुख और अफ़सोस होता है।

दरअसल, जब भी हमें किसी भी व्यक्ति का शोक समाचार मिलता है, तो यकीनन हम काफी दुखी होते है। इसके अलावा अगर हम किसी नेता टीवी में भाषण देते देते या उनके काम से खुश भी होते है, तो अगर कभी उनकी शोक संदेश मिल जाए, तो इसमें भी हमें काफी अफसोस होता है। जैसे कि राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी यह एक ऐसे नेता थे जिनकी मृत्यु के बाद पर देश भर में मानों जैसे एक शोक की लहर दौड़ पड़ी थी।

लेकिन, कई बार हम ऐसी जगहों पर जाना तो चाहते है, मगर फिर भी हम वहां तक जा नहीं पाते। ऐसे में Condolence Message in Hindi यानी शोक संदेश और श्रद्धांजलि मेसेज हमारी मदद कर सकता है। जी हां ऐसे में आप Condolence Message in Hindi के जरिए दुख के घड़ी में उनके साथ अपने होने का एहसास करा सकते हैं।

तो क्या आप भी संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं, यदि हां तो आज के लेख में मैं आप सभी के लिए कुछ ऐसे Condolence Message in Hindi के बारे में जानकारी साझा करने वाला हूं, जिसके माध्यम से आप अपनी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं। तो चलिए अब बिना समय गंवाए इन सभी शोक संदेश और श्रद्धांजलि मेसेज के बारे में जान लेते है।

शोक संदेश और श्रद्धांजलि मेसेज | Condolence & Tribute Message in Hindi

ये बात तो बिल्कुल सच है कि हम किसी भी मनुष्य के जन्म पर काफी ज्यादा खुश होते है, तो वही किसी के मृत्यु पर भी हमे उतना ही ज्यादा दुख होता है। दरअसल, जब हमारे जान पहचान वाले व्यक्ति की शोक संदेश आती है, तो उस स्तिथि में हमें उनके परिवार के साथ वहां मौजूद होना भी काफी महत्वपूर्ण होता है।

लेकिन कई बार स्तिथि ऐसी नहीं रहती की हम समय पर पहुंच पाएं। ऐसे में हम वहां नहीं पहुंच पाए, तो अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए हमें शोक संदेश और श्रद्धांजलि मेसेज जरूर भेजना चाहिए। ताकि इससे इस दुख की घड़ी में आप उनके साथ हो ये महसूस उन्हें हो सकें। तो चलिए अब बिना समय गंवाए शोक संदेश और श्रद्धांजलि मेसेज कैसे लिखे जाते है इसके बारे में विस्तार से जान ले।

निधन पर शोक संदेश लिखने की प्रक्रिया

क्या आपके भी किसी करीबी का निधन हो चुका है और क्या आप वहां नहीं पहुंच पा रहें है, यदि हां तो ऐसे में आपको उनके लिए शोक संदेश लिखकर भेजना चाहिए। अब कई लोग सोच रहें होंगे कि आखिर ये शोक संदेश लिखा कैसे जाता है, तो इसके लिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आगे के लेख में मैं आप सभी को निधन पर शोक संदेश लिखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा करने वाला हूं। जो कि इस प्रकार है

  • सबसे पहले तो आपको उस व्यक्ति को सामान्य रूप से संबोधित करने की आवश्यकता होगी, जिनकी मृत्यु पर आप उनके लिए शोक संदेश लिख रहें है। अगर वो वेक्ति आपसे छोटे है, तो प्रिय और बड़े है तो श्रीमान शब्द का उपयोग करें।
  • अब उस व्यक्ति के निधन की खबर सुनकर आपके मन में कितना दुख हुआ है ये आपको अपने ही शब्दों में व्यक्त करने की जरूरत होगी। उसके बाद आप इसमें यह भी बताएं की आपको उनकी मृत्यु का संदेश कैसे प्राप्त हुआ।
  • यदि जिन व्यक्ति का निधन हुआ है, वो आपके बहुत ज्यादा करीब है, तो आपको उनके साथ बिताए हुए पल को भी इस शोक संदेश में जिक्र करने की आवश्यकता होगी।
  • अंत में आपको उनके परिवार को यह बताना है कि इस दुख की घड़ी में आप उनके साथ है और अगर उन्हें किसी भी तरह की मदद की जरूरत है, तो उसके लिए आप हमेशा तैयार है।

Condolence Message in Hindi

तो चलिए अब हम आपको कुछ ऐसे शोक संदेश बताते वाले है, जिसका इस्तेमाल आप दुख की घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए कर सकते हैं। जो कि इस प्रकार है

1 . जीवन का यह सबसे सच्चा और सबसे कड़वा सच है जन्म हुआ है, तो मृत्यु एक दिन सबको आनी है।

2. अयंत दुख भरी समय में, हम भगवान से यह आग्रह करते है कि, दिवंगत आत्मा को स्वर्ग में स्थान दें।

3. तकलीफ और दुख कितना भी ज्यादा हो, धैर्य और संतुलन बनाएं रखें, वक्त आपको कभी हारने नहीं देगा।

4. मुझे आज ही परिवार में हुई इस दुखत समाचार के बारे में पता चला, ये सुन कर बहुत दुख हुआ, भगवान आपको और आपके समस्त परिवार वालो को हिम्मत और शक्ति प्रदान करें।

5. जब हम अपने जीवन में इस प्रकार के एक विशेष व्यक्ति को खो देते है, तो ऐसा प्रतीत होता है कि समय रुक सा गया हो, ईश्वर आपके पिताजी जी के आत्मा को शांति दे, हम हमेशा आपके साथ रहेंगे।

6. भगवान हमेशा अच्छे ही लोगों को जल्दी अपने पास बुला लेते है ताकि अच्छे लोग उनके साथ रहें, ऐसी दिवगंत आत्मा को मेरा सत सत नमन भगवान इनकी आत्मा को स्वर्ग में स्थान दें।

7. याद आती है वो प्यार जो उनकी, हर डांट के पीछा छुपा रहता था, याद आती है वो हर लम्हा, जो उनके साथ ही गुजारा था।

8. फूलों जैसी इस जिंदगी में वो शेर की तरह जीकर गया, वादा किया था हमेशा साथ निभाने का, मगर बीच में ही साथ छोड़ गया।

9. अच्छे और सच्चे व्यक्ति दिल में इस तरह से समा जाते है, कि मरने के बाद भी वो अमर हो जाते हैं।

10. समय के साथ हर जख्म भर जाएंगे, लेकिन जो बिछड़ गए जिंदगी के इस सफर में, वो फिर कभी लौट कर नहीं आएंगे।

11. जब श्री राम के पिता होने के बाद भी महाराज दशरथ जी की मृत्यु हो गई, तो हम तो फिर भी एक मनुष्य है। ईश्वर दिवगंत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

12. शोक संदेश सुनकर मेरे दिल को बहुत दुख हुआ, भगवान आपके और आपके परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत और शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि

13. ईश्वर सब कुछ सुनते व देखते है, वो अभी भी आपको अवश्य देख रहें होंगे और आपके साथ है। कृप्या अपने आपको संभाले और अपनी हौसला को बनाएं रखें।

14. ये हानि सिर्फ आपका ही नहीं हुआ है। बल्कि, जो आप महसूस कर रहें है वही सुख हम सभी को महसूस हो रहा है। ईश्वर आपको शक्ति, हिम्मत प्रदान करें और जल्द ही आपके दुख को कम करें। आपको मेरी हार्दिक संवेदना।

15. आप अपने जीवन के सबसे दुख वाली समय का सामना कर रहें है। मेरी संवेदना सदैव आपके साथ है। अपने हौसले को हमेशा बनाए रखे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मृत्यु पर शोक संदेश – Shradhanjali Status, Quotes & Messages in Hindi

जीवन की एक सच्ची कहानी हे 

मृत्यु एक दिन सबको आनी हे 

बात ये कड़वी हे लेकिन, मृत्यु ही जीवन का सच हे

जिन्दगी का एक अहम हिस्सा कट जाता है,

पिता की मृत्यु से पुत्र का कलेजा फट जाता है.

भावभीनी श्रद्धांजलि

दुःख कितना भी बड़ा क्यों ना हो

धैर्य और संतुलन रखिये

समय आपको हारने नहीं देगा ..

जाने वाले कभी नहीं आते

जाने वालों की याद आती है

एक सूरज था जो बुझा हे 

आंखे हैरान हे देख के 

जो उठा हे 

लोगो ने यह भी पूछा (FAQ)

Q1. किसी के निधन पर क्या लिखना चाहिए?

यदि आप भी किसी के निधन पर कुछ लिखना चाहते हैं, तो आप ऐसे स्तिथि में शोक संदेश लिख सकते हैं।

Q2. मृत आत्मा को श्रद्धांजलि कैसे देते है?

अयंत दुख भरी समय में, हम भगवान से यह आग्रह करते है कि, दिवंगत आत्मा को स्वर्ग में स्थान दें। ॐ शांति शांति।

निष्कर्ष

आशा करता हूं कि आपको हमारा Condolence Message in Hindi का यह पोस्ट पसंद आया होगा। क्योंकि आज के लेख में मैंने आप सभी को शोक संदेश कैसे लिखे जाते है इससे जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया है।

इसके साथ ही अगर आपको हमारे आज के इस शोक संदेश के पोस्ट को पढ़कर किसी भी तरह का कोई प्रश्न पूछना, हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।

इन्हे भी पढ़े?

You cannot copy content of this page