Multani Mitti Benefits – मुल्तानी मिट्टी के फायदे और उपयोग

जब चमकदार और खूबसूरत त्वचा की चर्चा की जाती है, तो मुल्तानी मिट्टी का बात न हों ऐसा हो ही नहीं सकता। दरअसल, मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए घरेलू उपचार के तौर पर काफी फायदेमंद साबित होता है। वर्तमान समय में अधिकांश व्यक्ति अपनी त्वचा के लिए और अन्य कई समस्याओं में मुल्तानी मिट्टी का ही इस्तेमाल किया करते है। केवल घर ही नहीं बल्कि आज के समय में ब्यूटी पार्लर में भी इसका उपयोग काफी अधिक किया जाता हैं।

अधिकांश व्यक्ति ये जानते होंगे कि मुल्तानी मिट्टी का उपयोग केवल त्वचा के लिए ही किया जाता है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि आज के समय में न केवल स्किन बल्कि हेल्थ और बालों के लिए भी मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। तो क्या आपको भी मुल्तानी मिट्टी के फायदे , उपयोग और नुकसान से संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना है, यदि हां तो आपको हमारे लेख को अंत तक पढ़ने की आवश्यकता होगी। क्योंकि इस लेख में मैं आपको मुल्तानी मिट्टी से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाला हूं।

benefits of Multani mitti in Hindi
Multani mitti in Hindi

मुल्तानी मिट्टी क्या है | Multani mitti in Hindi

मुल्तानी मिट्टी के लाभ के बारे में जानने से पूर्व आपको मुल्तानी मिट्टी होता क्या है, इसके बारे में जान लेना जरूरी होता है। तो यदि हम मुल्तानी मिट्टी क्या है? इसके बारे में चर्चा करें, तो इसे अंग्रेजी में Fuller’s Earth कहते हैं। यह मुख्य तौर पर हाइड्रेटेड एल्यूमीनियम सिलिकेट्स का ही रूप माना जाता है। साथ ही इसमें सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्सियम इत्यादि जैसे धातु के अणु पाए जाते है।

इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी में मोंटमोरिल्लोनाइट (Montmorillonite) के अलावा, पैलगोरोसाइट (palygorskite) और एटापुलगाइट (attapulgite) इत्यादि जैसे मुख्य खनिज भी मिलते है। त्वचा की गंदगी को बाहर निकालने में मुल्तानी मिट्टी एक फायदेमंद उपाय माना जाता है। वही मुल्तानी मिट्टी के बहुत सारे फायदे है। जिसके बारे में आपको विस्तार से पता चलने वाला है।

मुल्तानी मिट्टी के लाभ | Benefits of Multani mitti in Hindi

मुल्तानी मिट्टी की जहां चर्चा होती है वहां पर सबसे पहले त्वचा का ही बात किया जाता है। तो चलिए अब हम आपको मुल्तानी मिट्टी के सभी लाभ के बारे में जानकारी साझा कर देते है। जो कि इस प्रकार है

स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी के लाभ  | Skin Benefits For Multani mitti in Hindi

मुल्तानी मिट्टी के फायदे त्वचा के लिए काफी ज्यादा होती है। तो चलिए अब बिना समय गंवाए मुल्तानी मिट्टी के उपयोग करने के तरीके के बारे में जान लेते हैं। जो कि इस प्रकार है

1. चमकती त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी का लाभ

क्या आप भी अपनी त्वचा को चमकती बनाना चाहते है, यदि हां तो उसके लिए आपको नीचे दिए गए कुछ सामग्री की आवश्यकता होगी। जो कि निम्न है

  1. एक स्पून टमाटर का पानी
  2. एक स्पून मुल्तानी मिट्टी
  3. एक चौथाई स्पून हल्दी पाउडर
  4. एक स्पून चंदन पाउडर
  5. एक तौलिया

बनाने और लगाने की प्रक्रिया (multani mitti face pack in hindi)

  • सबसे पहले तो आपको अपने फेस को पानी से धोना है और तौलिया से सुखा लेना है।
  • उसके पश्चात एक कटोरा में आपको ऊपर में बताएं गए सामग्री को मिलाकर फेस पैक बना लेना हैं।
  • फिर अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लेना है। ध्यान रहें आपको इस फेस पैक को अपने आंखों से दूर ही लगाना है।
  • इस फेस पैक को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं रखना है।
  • फिर आपको भीगे हुए तौलिए से इसे साफ करना है और सुसुम पानी से अच्छी तरह से धो लेना है।
  • इस फेस पैक को हफ्ते में दो दिन लगाना है।

2. शुष्क त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी का लाभ

यदि आपका भी त्वचा शुष्क है, तो आपको नीचे दिए गए सामग्री को लेकर फेस पैक बनाने की आवश्यकता होगी। जो कि इस प्रकार है

  1. एक स्पून शहद
  2. एक स्पून मुल्तानी
  3. तीन से चार अंगूर के दाने

बनाने और लगाने की प्रक्रिया

  • अंगूर के चार दाने को अच्छे से मसल लें और उपर दिए गए सामग्री को मिलाकर इसका फेस पैक बना लें।
  • लेकिन आपको ध्यान देना चाहिए कि आपको जरूरत के अनुसार ही शहद डालना होगा।
  • फिर आपको इस फेस पैक को अपने फेस पर लगाने की आवश्यकता होगी।
  • उसके पश्चात आपको 20 मिनट तक इस फेस पैक लगाएं रखने की जरूरत होगी।
  • फिर आपको इसे ठंडे पानी से अच्छे से धोना होगा।
  • अब आपको मॉइस्चराइजर लगा लेना होता है।

3. तैलिया त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी के फायदे

यदि आपका त्वचा तैलिया है, तो आपको नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करके मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करना चाहिए। जो कि इस प्रकार है

सामग्री

  1. एक स्पून गुलाब जल
  2. एक स्पून मुल्तानी मिट्टी
  3. एक तौलिया

बनाने और लगाने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले चेहरे को पानी से धोकर तौलिए से अच्छी तरह से पोंछ लेना है।
  • फिर उपर बताए गए सभी सामग्री को मिलाकर एक फेस पैक बना लें।
  • इस फेस पैक को अपने होठ और आंखों से बचा कर लगाए।
  • फिर जैसे ही यह पैक सुख जाए, वैसे ही आपको इसे पानी से अच्छी तरह से पोंछ लेना है।

4. दाग धब्बों के लिए मुल्तानी मिट्टी के फायदे

यदि आप भी अपने चेहरे के दाग धब्बों से परेशान है, यदि हां तो उसके लिए आपको नीचे दिए गए सभी प्रोसेस को फॉलो करने की आवश्यकता होगी। जो कि इस प्रकार है

सामग्री

  1. दो स्पून आलू का रस
  2. एक स्पून मुल्तानी मिट्टी

बनाने और लगाने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले अपने फेस को अच्छी तरह से पानी से धो लें।
  • उसके बाद उपर बताएं गए सामग्री को मिलाकर इसका फेस पैक तैयार कर लेना है।
  • फिर इस फेस को अच्छी तरह फेस पर लगा ले।
  • 15 मिनट फेस पर रखने के बाद इसे पानी से धो लें।

Read Also : पतंजलि ब्यूटी क्रीम के फायदे, नुकसान | Patanjali Beauty Cream Ke Fayde

5. सनटैन के लिए मुल्तानी मिट्टी के लाभ

सनटैन के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कैसे करना चाहिए इसके बारे में जानकारी साझा कर देते हैं। जिसको आपको फॉलो करने की आवश्यकता होगी। जो कि इस प्रकार है

सामग्री

  1. एक स्पून चीनी
  2. एक स्पून नारियल पानी
  3. एक स्पून मुल्तानी मिट्टी

बनाने और लगाने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले ऊपर बताएं गए सामग्री को मिलाकर इसका फेस पैक तैयार कर लें।
  • जिसके पश्चात आपको सनस्टैन वाले स्किन पर अच्छी तरह से लगा लें।
  • उसके बाद सूखने के पश्चात आपको इसे गुनगुने पानी से धो लेना है।

6. त्वचा को साफ करने हेतु मुल्तानी मिट्टी का उपयोग

Multani mitti ke fayde or nuksan
Multani mitti in Hindi for skin

यदि आप मुल्तानी मिट्टी का उपयोग अपनी त्वचा को साफ करने के लिए करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करने की आवश्यकता होगी। जो कि इस प्रकार है

सामग्री

  1. एक कप नीम का पाउडर
  2. एक कप दलिया
  3. एक स्पून बेसन
  4. एक स्पून हल्दी पाउडर
  5. एक चौथाई कप सफेद चंदन
  6. एक कप मुल्तानी मिट्टी

बनाने और लगाने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ऊपर दिए गए सामग्री को लेकर इसका पाउडर रेडी करना है।
  • उसके बाद आपको इस शीशे के जार में रख लेना है।
  • आपको साबुन के बदले पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • आपको त्वचा को इसे अच्छे से मालिश करके पानी से अच्छी तरह से पानी से धो लेना है।

7. कील मुहांसे के लिए मुल्तानी मिट्टी के लाभ

कुल मुहांसे के लिए मुल्तानी मिट्टी के उपयोग करने के तरीके कुछ इस प्रकार है, जिसे आपको फॉलो करने की आवश्यकता होगी।

सामग्री

  1. दो स्पून शहद
  2. आधा या एक स्पून हल्दी पाउडर
  3. दो स्पून मुल्तानी मिट्टी

बनाने और लगाने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ऊपर दिए गए सभी सामग्री को मिलाकर इसका फेस पैक बना लेना हैं।
  • फिर अपने साफ पानी से चेहरे को धो लेना है।
  • फिर इस फेस पैक को अच्छी तरह से लगा लेना है।
  • फिर 15 से 20 मिनट बाद आपको पानी से इसे धो लेना है।

Read Also : बिना मेकअप के सुंदर कैसे दिखे | sundar kaise dikhe

8. जलने कटने के निशान के लिए मुल्तानी मिट्टी के लाभ

जलने और कटने के निशान के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कैसे करना चाहिए इसके बारे में जानकारी साझा करने जा रहे हैं। जो कि इस प्रकार

सामग्री

  1. एक स्पून जैतून तेल
  2. एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  3. एक स्पून गाजर का पल्प

बनाने और लगाने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से धो ले।
  • फिर उपर बताए गए सामग्री का पेस्ट बना लें।
  • उसके बाद आपको इस पैक को अच्छी तरह से फेस पर लगा लें।
  • इसके बाद 15 मिनट बाद सूखने पर आपको इसे धो लेना है।

सेहत के लिए मुल्तानी मिट्टी के लाभ | Health Benefits of Multani mitti in Hindi

जैसा कि मैंने आपको पहले भी बताया है कि मुल्तानी मिट्टी का उपयोग त्वचा के साथ ही साथ सेहत और बाल के लिए भी लाभकारी सिद्ध होता है। तो चलिए अब हम सेहत के लिए मुल्तानी मिट्टी लगाने के तरीका क्या है इसके बारे में जान लेते है। जो कि इस प्रकार है

1. रक्त प्रभाव के लिए मुल्तानी मिट्टी के फायदे

रक्त प्रभाव के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करने की प्रक्रिया क्या है, इसके बारे में जानकारी साझा कर देते हैं। जिसको आपको फॉलो करने की आवश्यकता होगी। जो कि इस प्रकार है

सामग्री

  1. एक स्पून पानी
  2. दो स्पून मुल्तानी मिट्टी
  3. एक तौलिया

बनाने और लगाने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ऊपर दिए गए सामग्री को मिलाकर इसका पैक बना लेना हैं।
  • उसके बाद शरीर के जिस अंग पर आपको 10 से 15 मिनट तक लगा लेना चाहिए।
  • उसके बाद पेस्ट सूखने के बाद आपको इसे पानी से धो लेना है।

2. मुल्तानी मिट्टी ठंडे या गर्म सेंक की तरह

यदि आपके भी हड्डियों या जोड़ों में दर्द है, यदि हां तो सलाह के मुताबिक आपको गर्म सेंक या पट्टी लेने की आवश्यकता होती है। तो चलिए इसके लगाने की प्रक्रिया के बारे में जान लेते हैं। जो कि इस प्रकार है

सामग्री

  1. एक तौलिया
  2. एक स्पून गर्म या गुनगुना पानी
  3. दो स्पून मुल्तानी मिट्टी

बनाने और लगाने की प्रक्रिया

  • आपको ऊपर दिए गए सामग्री को मिलाकर इसका पेस्ट बना लेना है।
  • फिर इस पेस्ट को दर्द वाले अंग पर लगाएं।
  • 15 मिनट के बाद जब ये सुख जाए, तो आपको इसे पानी से धो लेना है।
  • फिर इसे तौलिया से धो लेने की आवश्यकता होगी।

बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी के लाभ

त्वचा और हेल्थ के साथ ही साथ मुल्तानी मिट्टी का उपयोग बालों के लिए भी किया जा सकता है। तो चलिए बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कैसे करना है इसकी प्रक्रिया के बारे में जान लेते हैं। जो कि इस प्रकार है

1. रूसी के लिए मुल्तानी मिट्टी के फायदे

यदि आपके बालों में भी रूसी जैसी समस्या हो रही है, तो ऐसे में आपको नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करना है। जो कि इस प्रकार है

सामग्री

  • छह स्पून मेथी का दाना
  • चार स्पून मुल्तानी मिट्टी
  • एक स्पून नींबू का रस

बनाने और लगाने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले मेथी के दाने को रात भर पानी में डाल कर छोड़ दे।
  • उसके बाद सुबह में इसे अच्छी तरह से पीसकर इसका पेस्ट बना लें।
  • फिर इसको ऊपर दिए गए सामग्री के साथ अच्छी तरह से पेस्ट को तैयार कर लेना है।
  • इसके बाद आपको इस पेस्ट को अपने बालों के जड़ में अच्छी तरह से लगा लेना है।
  • अब आपको इस पेस्ट को आधे घंटे तक सूखने के लिए छोड़ देना है।
  • आपको इसको शॉवर केप को अपने सिर में लगा देना है।
  • अब सूखने के बाद आपको ठंडे पानी से सैंपु के साथ बाल को अच्छी तरह से धो लेना है।

मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

वैसे देखा जाए तो मुल्तानी मिट्टी के उपयोग करने के कोई नुकसान नहीं है। लेकिन आपको भी कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही आपको नीचे दिए गए महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखने की आवश्यकता होगी। जो कि इस प्रकार है

  1. आपको हमेशा अच्छी क्वालिटी के मुल्तानी मिट्टी खरीदने की आवश्यकता होगी।
  2. इसके साथ ही मुल्तानी मिट्टी के पेस्ट को लगाते समय आंख और होठ जैसे नजूद हिस्से से दूर ही रखने की आवश्यकता होगी।
  3. यदि आपका त्वचा रूखा है, तो आपको बड़ी सावधानी से इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
  4. मुल्तानी मिट्टी को हमेशा ठंडी स्थान पर ही रखने की आवश्यकता होगी।
  5. मुल्तानी मिट्टी के पेस्ट को लगाने और धोने के बाद मॉइस्चराइजर अवश्य लगाएं।

FAQ about Multani mitti

Q1. प्रतिदिन चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है?

प्रतिदिन चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से चेहरा चमकदार और खूबसूरत नजर आता है। इसके साथ ही ये स्किन टोन को सुधारने में भी काफी मददगार साबित हो सकता है।

Q2. मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद क्या लगाने की सलाह दी जाती है?

मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद हमेशा मॉइस्चराइजर लगाने की सलाह दी जाती है।

निष्कर्ष

उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा Multani mitti in Hindi का यह पोस्ट पसंद आया होगा। आज के लेख में मैंने आपको Multani mitti ke fayde or nuksan के कई फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया है। इसके साथ ही अगर आपको हमारा आज का मुल्तानी मिट्टी का यह पोस्ट पसंद आए, तो इसे शेयर करना ना भूलें। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी के इस पोस्ट को पढ़कर कोई भी सवाल पूछना हो, तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।

You cannot copy content of this page