बिना मेकअप के सुंदर कैसे दिखे | sundar kaise dikhe (2023)

सुंदर दिखना किसे पसंद नहीं और वही बात अगर लड़कियों की हो तो लड़कियों में यह चाह काफी ज्यादा रहती है कि वे सामने वाले से ज्यादा सुंदर दिखें। यही वजह है कि वे अपने आप को फ्रेश और खूबसूरत दिखें रहने के लिए कई अलग अलग तरह के मेकअप का उपयोग करती है। लेकिन वही अगर हम आज की बात करें, तो आज के समय में लड़कियों के साथ ही साथ लड़कों में भी सुंदर दिखने की चाह बढ़ गई है। लड़के भी आज कल दूसरों से बेहतर दिखना चाहते हैं।

परंतु, देखा जाए तो नेचुरल खूबसूरत हमेशा से ही मेकअप और अन्य कैमिकल युक्त प्रोडक्ट से बेहतर होता है। यदि आप हमेशा कैमिकल युक्त प्रोडक्ट और मेकअप का उपयोग करते है, तो आपकी नेचुरल चमक कम हो जाती है। इसलिए अगर आप भी Natural Tips को आजमाकर सुंदर दिखना चाहते हैं, तो आपके लिए हमारा आज का लेख महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

क्योंकि आज के लेख में मैं आप सभी को नेचुरल तरीके से सुंदर कैसे दिखें, सुंदर दिखने के लिए क्या करें (bina makeup sundar kaise dikhe) से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाला हूं।

Sunder Kaise Dikhe
Bina Makeup Sunder Dikhne Ke Tarike
Table Of Contents show

सुंदरता क्या होता है | What is Beauty in Hindi

दरअसल, कई लोग जन्म से ही काफी खूबसूरत होते है, परंतु कई लोग सुंदर तो होते हैं मगर अपनी खूबसूरती का ध्यान न रखने की वजह से उनकी खूबसूरती कम हो जाती है। जैसे कि जब हम किसी सुंदर कार को खरीदते है और अगर उसकी देखभाल अच्छी तरह से नहीं करते, तो उस कार की सुंदरता ज्यादा दिन तक नहीं टिकती और वो पुराना नजर आने लगता है।

ठीक इसी प्रकार आपको अपने चेहरे की देखरेख भी अच्छी तरह से करने की जरूरत होगी। यदि आप भी बिना किसी मेकअप के खूबसूरत दिखना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको आगे के तरीके को फॉलो करने की आवश्यकता होगी। तो चलिए अब बिना समय गंवाए सुंदर दिखने के लिए क्या करना चाहिए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

सुंदर कैसे दिखें? | sundar kaise dikhe (top 5+ तरीके)

यदि आप भी नेचुरल तरीके से सुंदर दिखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए तरीकों को Follow करके भी आप सुंदर दिख सकते हैं। जो कि इस प्रकार है

1 . पौष्टिक भोजन करें

जैसा कि आप सभी यह बखूबी जानते होंगे कि हम जो भी कुछ खाते है, तो उसका सीधा प्रभाव हमारे शरीर के साथ ही साथ फेस पर पड़ता है। यदि आप Fast Food या फिर तेल में तला खाना अधिक पसंद करते हैं, तो इससे जाहिर सी बात है कि आपका मोटापा बढ़ेगा। जिसके चलते आपकी खूबसूरती कम होगी और कई अन्य कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में अपने हेल्थ के लिए और सुंदर दिखने के लिए आपको पोष्टिक भोजन करने की आवश्यकता होगी। जैसे कि आप अंडे, फ्रूट, हरी सब्जियां खाने में जरूर शामिल करें। साथ ही में आप चाहें तो चिकन, दाल, बीन्स, पनीर, इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप तले हुए खाने के चीजों का सेवन कम से कम करना है।

2 . नींद पूरी करें

हमारे शरीर के लिए अच्छी नींद काफी महत्वपूर्ण होती है। क्योंकि जब हम सोए रहते है, तो हमारा शरीर बिल्कुल रिलैक्स महसूस करना है और शरीर के सारे फंक्शन अच्छे से कार्य करते हैं। देखा जाए तो डॉक्टर भी यह सलाह देते है कि मनुष्य को हर रोज कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करनी चाहिए।

नींद पूरी होने का सबसे बड़ा फायदा आपको अपने फेस पर नजर आएगा। इसके साथ ही अगर आपकी नींद पूरी हो जाती है, तो इससे आप झुर्रियां और एजिंग जैसी परेशानियों से दूर रहते है। कई बार जब हमारा नींद पूरा न होता, तो इससे हमारे आंखों के नीचे डार्क सर्कल की समस्या नजर आने लगती है। इससे हमारा सुंदरता कम हो जाता है।

3 . अधिक से अधिक पानी पिए

ये तो हम सभी बखूबी जानते है कि हमारे शरीर के लिए पानी काफी महत्वपूर्ण होता है। वही अपनी सुंदरता को निखारने के लिए पानी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर आप भी सुंदर दिखना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको हर रोज कम से कम 5 से 8 लीटर पानी अवश्य पीना है। कहा जाता है कि पानी के सेवन से त्वचा ग्लो करती है।

4 . योग और एक्सरसाइज अवश्य करें

शरीर के सभी फंक्शन और Cell को सही ढंग से कार्य करवाने के लिए एक्सरसाइज और योग एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। योग और एक्सरसाइज करने से चेहरे पर निखार आती है। इसके साथ ही आंखों की भी रौशनी बढ़ती है। आपको प्रतिदिन सुबह कम से कम आधे घंटे के लिए रनिंग अवश्य करना चाहिए। सुंदर दिखने के लिए यह एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

5 . प्राकृतिक ब्यूटी प्रोडक्ट का चयन करें

सुंदर दिखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि आप कम कैमिकल उपयोग किए गए ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। अब बाजार में ऐसे बहुत सारे बड़े बड़े कंपनी के प्रोडक्ट बिकते है, जिसमें कैमिकल का उपयोग काफी ज्यादा किया गया रहता है। जिससे चेहरे की नेचुरल चमक कम हो जाती है। इसलिए आप हमेशा प्राकृतिक ब्यूटी प्रोडक्ट का ही उपयोग करें।

6 . स्किन केयर रूटीन को फॉलो जरूर करें

यदि आप भी प्राकृतिक सुंदरता प्राप्त करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको हमेशा एक ही तरह के स्किन केयर रूटीन को Follow करने की आवश्यकता पड़ती है। क्योंकि देखा जाए तो हर रोज अलग अलग प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट बदलते रहने से आपके चेहरे पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है जैसा कि हम जानते हैं कि हम सभी का स्किन अलग अलग होता है। किसी का ऑयली स्किन होता है, तो किसी का ड्राई स्किन होता है।

7 . एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें

यदि आप भी प्राकृतिक सुंदर दिखना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अपने चेहरे पर प्रतिदिन एलोवेरा जेल लगाने की आवश्यकता होगी। देखा जाए तो बिना मेकअप के सुंदर दिखने के लिए एलोवेरा जेल एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह तरीका काफी सरल और सस्ता है। वही जानकारी के मुताबिक, एलोवेरा को आयुर्वेदिक ओषधि माना जाता है।

8 . चेहरे की मसाज करें

देखा जाए तो आज के समय में फेसवॉश करना जितना महत्वपूर्ण होना है, उतना ही चेहरे की मसाज भी करना जरूरी होता है। अगर आप रूटीन के हिसाब से अपने चेहरे की मालिश यानी मसाज करवाते है, तो इससे आपकी त्वचा और निखरेगी और आप सुंदर दिखेंगे।

Read Also : पतंजलि ब्यूटी क्रीम के फायदे, नुकसान | Patanjali Beauty Cream Ke Fayde

बिना मेकअप सुंदर दिखने के लिए क्या करें? – bina makeup sundar kaise dikhe

क्या आप भी बिना मेकअप सुंदर दिखना चाहते हैं, यदि हां तो उसके लिए आपको नीचे दिए गए कुछ टिप्स को फॉलो करने की आवश्यकता होगी। जो कि इस प्रकार है

1 . ग्रीन टी का सेवन करें

यदि आप भी प्राकृतिक सुंदर दिखना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको ग्रीन टी का सेवन करना जरूरी होता है। क्योंकि ग्रीन टी पीना सुंदर दिखने के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। हर रोज ग्रीन टी पीने से वेट कम होता है। इसलिए आपको हर रोज ग्रीन टी पीने की आदत लगानी होगी।

2 . तनाव से दूर रहें

यदि आप भी खूबसूरत दिखना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको सबसे पहले तनाव से दूर रहने की आवश्यकता होगी। क्योंकि तनाव से दूर रह कर आप खुद को फिट और सुंदर दिखा सकते हैं। हालांकि, आज के समय में तनाव से दूर रह पाना काफी मुश्किल है। अगर आप हर वक्त टेंशन में रहते है, तो यह आपके चेहरे और शरीर के लिए काफी हानिकारक साबित होता है।

3 . बालों का रखें ध्यान

सुंदर दिखने के लिए चेहरे के साथ ही साथ बालों का ध्यान रखना भी काफी महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि सुंदर दिखने के लिए बाल भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। दरअसल, घने और काले लंबे बाल चेहरे की सुंदरता को निखारता है। बालों का खास ख्याल रखने के लिए आपको हफ्ते में तीन दिन तेल तो जरूर लगाने है। साथ ही साथ वक्त वक्त पर बालों को सेंपू से भी धोने की आवश्यकता होगी।

4 . दातों का रखे विशेष ध्यान

अब आपको चेहरे और बालों के साथ ही साथ दातों की देख रेख करना भी काफी महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए आपको हर रोज कम से कम दो बार ब्रश तो जरूर करना चाहिए। देखा जाए तो सुंदर दिखने के लिए दांत अच्छे होने जरूरी होते हैं।

5 . कपड़ों पर भी देना होगा खास ध्यान

यदि आप भी सुंदर दिखना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अपने कपड़ों पर भी खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आपको हमेशा फिटिंग और सुंदर सुंदर कपड़े ही पहने चाहिए, जो कि आप पर सूट करता हो। आपको हमेशा अपने शरीर और स्टाइल के हिसाब से ही कपड़े खरीदने होते है।

6 . पिंपल्स पर खास ध्यान देना होगा

यदि आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या होती है, तो उसपर भी आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आपको पिंपल्स होने पर अपने नाखूनों को दूर रखने की ही आवश्यकता होगी। क्योंकि कई लोग पिंपल्स को जल्दी ठीक करने के चक्कर में गलत छेड़छाड़ कर बैठते है, जिससे चेहरे पर पिंपल्स छुटने के बाद भी घाव जैसे दाग धब्बे रह जाते हैं। इसलिए अगर आपको भी पिंपल्स हो तो उसका ध्यान आपको काफी ज्यादा रखने की आवश्यकता होगी।

7 . शरीर को सही पोस्चर दे

हमारी सुंदरता केवल हमारे चेहरे पर ही डिपेंड नहीं करता है, बल्कि हम कैसे चलते हैं कैसे उठते बैठते है इस बात पर भी निर्भर करता है। यही वजह है कि शरीर का सही पोस्चर होना काफी महत्वपूर्ण होता है। यदि आप भी अपने शरीर को सही पोस्चर देना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको हर रोज एक्सरसाइज और योग करने की आवश्यकता होगी।

Read Also : मेकअप के सामान की लिस्ट | makeup ka saman list

सुंदर दिखने के तरीके | Ways to Look Beautiful

यदि आप भी सुंदर दिखना चाहते है, तो उसके लिए आपको नीचे के स्टेप्स को फॉलो करने की आवश्यकता होगी। क्योंकि मैंने आपको अपने आगे के स्टेप्स में सुंदर दिखने के तरीके के बारे में सरल शब्दों में जानकारी साझा किया है। जो कि इस प्रकार है

  1. प्राकृतिक सुंदरता की बात की जाए, तो इसके लिए मुस्कुराना काफी महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि एक मुस्कान हमारे चेहरे की सुंदरता को बढ़ाती है और हमें सुंदर दिखने में मदद करती है।
  2. बार बार अपने चेहरे को ना छुए। क्योंकि बार बार चेहरे को छूने की वजह से कई और समस्या खड़ी हो सकती है।
  3. आपको सुंदर दिखने के लिए अपने होठों का भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।

FAQ

Q1. बिना मेकअप सुंदर दिखने के लिए क्या करें?

यदि आप भी बिना मेकअप सुंदर दिखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको घरेलू फेस मास्क का उपयोग करना होता है।

Q2. सुंदर दिखने के लिए क्या करें?

यदि आप भी सुंदर दिखना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको हर रात को सोने से पूर्व नाइट क्रीम का प्रयोग करने की आवश्यकता होगी।

Q3. सुंदर दिखने के तरीके क्या हैं?

दरअसल, सुंदर दिखने के कई तरीके उपलब्ध है। अगर आप भी सुंदर दिखना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको हमारे बताए गए तरीकों को Follow करने की आवश्यकता होगी।

निष्कर्ष

आशा करता हूं कि आपको हमारा सुंदर कैसे दिखें का यह पोस्ट पसंद आया होगा। आज के इस पोस्ट में मैं आप सभी को सुंदर कैसे दिखें, सुंदरता क्या होता है, सुंदर दिखने के प्रकार, बिना मेकअप सुंदर कैसे दिखें इत्यादि से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया है। इसके साथ ही अगर आपको हमारे आज के इस सुंदरता के पोस्ट को पढ़कर कोई भी सवाल पूछना हो, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। साथ ही अगर आपको पोस्ट पसंद आए तो शेयर भी जरूर करें।

You cannot copy content of this page