5 मिनट में Pimples से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय

आज हम इन सब के बारे में जानेगे कि 5 मिनट में पिंपल्स से छुटकारा पाने के तरीके (pimples se chhutkara kaise paye), एक रात में पिंपल से छुटकारा कैसे पाएं? , एक हफ्ते में पिंपल की समस्या को दूर कैसे करें?, एक दिन में पिंपल्स जैसी समस्या से छुटकारा कैसे पाएं? इत्यादि।

महिलाओं के लिए त्वचा का देख भाल करना कितना महत्वपूर्ण होता है, ये तो हम सभी बखूबी जानते है। दरअसल, सभी महिलाएं खूबसूरत दिखना चाहती है। ऐसे में क्या आप जानते है कि महिलाएं सबसे ज्यादा किससे डरती है, यदि नहीं तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि महिलाएं सबसे ज्यादा अपने फेस पर आने वाले पिंपल्स से काफी ज्यादा डरती है। पिंपल्स की चर्चा की जाए, तो पिंपल्स के बारे में समझने से पहले हमें यह जानना जरूरी होता है कि आखिर पिंपल्स आते कहां से है?

यानी त्वचा की कौन सी लेयर से पिंपल्स आते है? तो जब हम ज्यादा टेंशन में होते है, तो हमारा फेस काफी ज्यादा ऑयली टाइप का होने लगता है। ऐसे में मुख्य तौर पर हमारे शरीर का ऑक्सीजन का लेवल कम हो जाता है। हमारी त्वचा पर टेंशन की वजह से काफी ज्यादा ऑयल का प्रोडक्शन होता है और यही वजह है कि इससे हमारे चेहरे पर पिंपल्स की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

दरअसल, इस पिंपल्स की समस्या को दूर करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते है। इसके लिए महिलाएं कई कीमती प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है और कई महिलाएं डॉक्टर की सलाह लेती है। लेकिन इतना करने के बाद में भी उनकी पिंपल्स की समस्या दूर होने का नाम ही नहीं लेती। ऐसे में क्या आप भी पिंपल्स की समस्या दूर करने का हल ढूंढ रहे है, यदि हां तो यह लेख आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

क्योंकि आज लेख में मैं आप सभी को 5 मिनट में पीपल्स से छुटकारा कैसे पाएं? इससे जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाला हूं। इसलिए आप सभी से यह आग्रह है कि आप भी हमारे आज के इस पिंपल्स से जुड़े पोस्ट के अंत तक जरूर बने रहें। क्योंकि यहां पर आपको कुछ ऐसे घरेलू उपचार बताएं गए है, जिसको फॉलो कर आप आसानी से पिंपल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

Table Of Contents show

पिंपल्स से छुटकारा पाने के तरीके? – pimples se chhutkara kaise paye

तो क्या आपके चेहरे पर भी पिंपल्स निकल आए है, यदि हां तो क्या आपको पता है कि पिंपल्स की समस्या को केवल 5 मिनट में ही ठीक किया जा सकता है। जी हां केवल 5 मिनट में ही आप अपने चेहरे के पिंपल्स को टाटा बाय बाय कर सकते है। तो चलिए अब बिना समय गंवाए 5 मिनट में पिंपल्स से छुटकारा पाने के क्या क्या तरीके है, इसके बारे में जान लेते है। जो कि इस प्रकार है

1. पिंपल्स को दूर करने में बर्फ के फायदे

क्या आपके चेहरे पर भी पिंपल्स की समस्या हो गई है, यदि हां तो ऐसे में आप बर्फ का उपयोग कर सकते हैं। जी हां बर्फ के इस्तेमाल से आप चाहें तो पिंपल्स की समस्या को दूर कर सकते हैं। दरअसल, बर्फ के इस्तेमाल से पिंपल के आस पास के हिस्से की गंदगी और तेल पूरी तरह से बाहर निकल जाता है।

तो अब आप सोच रहें होंगे की बर्फ का उपयोग आखिर करें कैसे? तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि बर्फ का इस्तेमाल करने के लिए आपको एक कपड़े में बर्फ के एक टुकड़े को लपेट लेना है। फिर उसके बाद आपको पिंपल वाली जगह पर इसे अच्छी तरह से मलना है, जिससे गंदगी और तेल अच्छी तरह से निकल जाए। जिसके बाद फर्क आपको खुद देखने को मिलेगा।

2. पिंपल की समस्या को दूर करने में शहद और हल्दी के फायदे

यदि आप भी पिंपल्स से परेशान है, तो ऐसे में आपके लिए हल्दी और शहद फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां देखा जाए तो हल्दी और शहद में पाए जाने वाले गुण पिंपल की समस्या को दूर करने में लाभकारी माना जाता हैं। दरअसल, हल्दी और शहद में पाए जाने वाले एंटी गुण की वजह से सूजन की समस्या भी कम होती है।

इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरे में चौथाई चम्मच हल्दी और एक चम्मच शहद को मिश्रण करना है। उसके बाद आपको इसे अच्छी तरह से मिलाकर इसका पेस्ट बना लेना है। अब आपको इस पेस्ट को पिंपल वाले हिस्से पर अच्छी तरह से लगा लेना है। हालांकि, इस पेस्ट को आप चाहें तो पूरे फेस पर भी लगा सकते है।

अब इस पेस्ट को अपनी फेस पर लगा लेने के 20 से 25 मिनट बाद आपको अपना चेहरा पानी से अच्छी तरह से धो लेना होगा। इस तरह आप अगर इस तरह से हल्दी और शहद के पेस्ट को अपने फेस पर लगाते है, तो आपको इसका फायदा जल्द ही देखने को मिलेगा।

Read More : Avocado in Hindi | एवोकाडो क्या है इसे खाने के 10 फायदे, नुकसान

3. पिंपल की समस्या दूर करने में शहद और लहसुन के फायदे

जैसा की आप सभी जानते ही होंगे की लहसुन में मुख्य तौर पर एंटी बैक्टेरियल गुण पाए जाते है। जो कि पिंपल्स जैसी समस्या को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी अपने चेहरे पर हुए पिंपल से परेशान है, तो आप चाहे तो इसके लिए लहसुन और शहद का इस्तेमाल कर सकते है।

दरअसल, इसके लिए आपको लहसुन की एक या दो कलि को लेने की आवश्यकता होगी। इसके बाद इसे अच्छी तरह से पिसना होता है। अब आपको इस पेस्ट में थोड़ा सा शहद भी मिश्रण करना होगा। उसके बाद आपको इस मिश्रण को पिंपल वाली जगह पर लगाने की आवश्यकता होगी। बाद में आपको इसे अच्छी तरह पानी से धो लेना है। कुछ ही दिनों में आपको फर्क देखने को मिल जाएगा।

4. पिंपल से छुटकारा दिलाने में हल्दी और नीम के फायदे

क्या आप भी अपने चेहरे के पिंपल की समस्या से परेशान है, यदि हां तो अब आप चाहें, तो पिंपल से छुटकारा पाने के लिए हल्दी और नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां हल्दी और नीम में पाए जाने वाली गुण आपके पिंपल को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। तो चलिए अब बिना समय गंवाए इसके इस्तेमाल करना के तरीके के बारे में जान लेते है।

इसके लिए आपको सबसे पहले 8 से 10 नीम के पत्ते लेने होंगे। फिर इस पत्ते को अच्छी तरह से पीस कर इसका पेस्ट बना लेने की आवश्यकता होगी। अब इसमें आपको दो चुटकी हल्दी का मिश्रण करना होता है। अब आपको इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लेना होता है। जब ये सुख जाएगा, तब आपको इसे पानी से अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लेना होता है।

5. पिंपल्स जैसी समस्या से छुटकारा पाने के टूथपेस्ट के फायदे

आपको पिंपल्स जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको इसके लिए एक कॉटन स्वैब पर थोड़ा सा वाइट पेस्ट लेना है और फिर अपने पिंपल वाली जगह पर इस पेस्ट को अच्छे से लगा लें। ध्यान रहें आपको धीरे धीरे इसे अपने पिंपल पर लगाना है।

जिसके पश्चात रात भर इसे छोड़ देना है और सुबह सुबह पानी से अच्छी तरह धो लेना है। सुबह तक आपको पिंपल गायब दिखेगा। यह तरीका आपके लिए यकीनन फायदेमंद साबित हो सकता है।

6. पिंपल्स जैसी समस्या से छुटकारा पाने में बेकिंग सोडा के फायदे

आप अपने पिंपल की समस्या को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका उपयोग करने के लिए आपको एक चम्मच बेकिंग सोडा में पानी का मिश्रण करके इसका पेस्ट बना लेना है। फिर इस पेस्ट को पिंपल वाली जगह पर लगाएं और 5 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

जिसके बाद आपको फेस पर टोनर लगा लेना है। ध्यान रहे यदि इस पेस्ट को लगा लेने के बाद आपको खुजली या कुछ भी समस्या होती है, तो जल्द ही पानी से फेस धो लें। क्योंकि कई लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है।

Read More : सफेद मूसली के फायदे, नुकसान – Safed Musli Benefits in Hindi

एक दिन में पिंपल्स जैसी समस्या से छुटकारा कैसे पाएं?

क्या आप भी अपने चेहरे के पिंपल्स को एक दिन में गायब करना चाहते हैं, यदि हां तो उसके लिए आपको अंडे का इस्तेमाल करना चाहिए। जी हां जैसा कि हम जानते है कि अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में ये कील मुहांसे से लड़ने में फायदेमंद माना जाता है। यही कारण है कि अंडे के सफेद भाग चेहरे के सभी दाग धब्बों से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होता है।

अब ऐसे में आपको इसका उपयोग करने के लिए सबसे पहले तो तीन अंडे को जुटाना है और फिर उसे अच्छी तरह से पिस लेना है। जिसके पश्चात आपको इसे अपने चेहरे पर जहा पर पिंपल है वहां पर अच्छी तरह से लगा लेने की आवश्यकता होगी। अब जैसे ही आपके चेहरे का यह पेस्ट सुख जाए, वैसे ही आपको इसे अच्छी तरह से पानी से धो लेना है।

एक हफ्ते में पिंपल की समस्या को दूर कैसे करें?

क्या आप भी एक हफ्ते में पिंपल की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, यदि हां तो उसके लिए आपको किसमिस का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि किसमिस के इस्तेमाल से आप एक हफ्ते में पिंपल्स जैसी समस्या को दूर कर सकते है। अब इसके लिए आपको एक तांबे के जग में किसमिस डालकर उसमें पानी भर कर रात भर के लिए छोड़ देना है।

अब सुबह सुबह आपको खाली पेट इस किसमिस का सेवन करना है और साथ ही में इस पानी को भी आपको पीने की आवश्यकता होगी। इससे आपके शरीर का खून साफ होगा। यदि आपके चेहरे पर काफी ज्यादा पिंपल्स की समस्या है, तो एक हफ्ते इस तरीके को आजमाने से यह समस्या दूर हो जाएगी।

एक रात में पिंपल से छुटकारा कैसे पाएं?

क्या आप भी एक रात में पिंपल की समस्या से छुटकारा पाने के तरीके ढूंढ रहें है, यदि हां तो उसके लिए आपको टमाटर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि टमाटर पिंपल की समस्या को दूर करने में फायदेमंद साबित होता है। इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यदि आपकी स्किन ऑयली है तो आपको टमाटर का उपयोग जरूर करना चाहिए। क्योंकि ऑयली स्किन के लिए टमाटर काफी फायदेमंद माना जाता है।

इसके साथ ही यदि आपकी डैमेज स्किन है, तो ऐसे में भी टमाटर फायदेमंद साबित होता है। अब टमाटर का इस्तेमाल करने के लिए आपको इसे अच्छी तरह से पिस लेना है और चेहरे पर लगाना है। ऐसे में 1 घंटे तक आपको इसे सूखने के लिए छोड़ देना है। फिर ठंडे पानी से इसे आपको धोने की जरूरत होगी। जिसके बाद रात भर में आपको पिंपल की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

FAQ

Q1. क्या पिंपल्स को घरेलू नुस्खे से हटाया जा सकता है?

जी हां, घरेलू नुस्खे से पिंपल्स को हटाया जा सकता है। कई ऐसी घरेलू नुस्खे है, जिसको अपनाकर पिंपल्स को दूर किया जा सकता है।

Q2. चेहरे के छोटे-छोटे दाने को दूर करने के लिए क्या करें?

चेहरे के छोटे-छोटे दाने को दूर करने के लिए आपको प्रतिदिन अपने चेहरे पर एलोवेरा लगाना होगा। क्योंकि एलोवेरा में पाए जाने वाला गुण, चेहरे के दाने या दाग धब्बों को दूर करने में मददगार साबित होती है।

निष्कर्ष

आशा करता हूं कि आपको हमारा 5 मिनट में पीपल्स से छुटकारा कैसे पाएं का यह पोस्ट पसंद आया होगा। क्योंकि आज के लेख में मैंने आप सभी को 5 मिनट में पिंपल्स से छुटकारा कैसे पाएं इससे जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया है। इसके साथ ही मैंने आपको एक हफ्ते में और रात भर में पिंपल्स कैसे गायब किए जाए इससे जुड़ी जानकारी भी साझा किया है।

इसके साथ ही अगर आपको हमारे आज के इस पिंपल्स से जुड़े पोस्ट को पढ़कर कोई भी सवाल पूछना हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं। साथ ही पोस्ट पसंद आए और आप सभी को उपयोगी लगे तो आप इसे शेयर करना ना भूलें।

You cannot copy content of this page