Biodata Kaise Likhe in hindi

Biodata Kaise Likhe : एक प्रोफेशनल बायोडाटा कैसे बनाते है

क्या आप भी इंटरनेट पर Biodata Kaise Likhe (In 2023) से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, यदि हां तो आपके लिए यह पोस्ट काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। क्योंकि आज के लेख में मैं आप सभी को Biodata क्या है और कैसे लिखा जाता है इससे जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाला हूं। इसलिए आप सभी को हमारे लेख को अंत तक पढ़ने की आवश्यकता होगी।

जैसा कि हम जानते हैं कि Google पर बहुत सारे आर्टिकल ऐसे है जिसमें आपको कई लोकप्रिय लोगों के ऊपर बायोग्राफी लिखी दिखाई देगी। सबसे पहले आपको बता दूं कि बायोग्राफी का अर्थ होता है किसी व्यक्ति के जीवन परिचय के बारे में सभी जानकारी। दरअसल, जो व्यक्ति किसी न किसी फिल्ड में सफलता प्राप्त कर चुके है, उनके ऊपर ही बायोग्राफी लिखी जाती है।

हालांकि, सामान्य व्यक्तियों की भी बायोग्राफी लिखा जा सकता है, लेकिन उसे मुख्य तौर पर Biodata कहते है। बायोग्राफी और बायोडाटा इन दोनों में केवल एक ही फर्क है और वो यह है कि बायोग्राफी सफलता प्राप्त व्यक्ति पर लिखी जाती है और बायोडाटा किसी भी सामान्य व्यक्ति पर लिखी जाती है। तो चलिए सबसे पहले समझ लेते हैं Biodata क्या है?

Biodata Kaise Likhe
Biodata Kaise Likhe

बायोडाटा क्या है | What is Biodata in Hindi

यदि Biodata क्या है इसके बारे में सरल शब्दों में समझा जाए, तो Biodata वो डॉक्यूमेंट होता है जिसको पढ़कर किसी व्यक्ति के जीवन के बारे में सब कुछ जान सकते हैं। दरअसल, बायोडाटा ऐसा होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म से लेकर जीवन के संघर्ष तक की सभी जानकारी दी गई होती है। इसमें व्यक्ति ने कैसे सफलता प्राप्त किया, उनके जीवन में कौन कौन सी घटनाएं हुई और उन्होंने कौन सी पढ़ाई किया यह सब कुछ दिया रहता है।

बायोडाटा किस लिए होता है और क्यों जरूरी है

बायोडाटा के भीतर किसी भी व्यक्ति के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी लिखी गई होती है। यदि Biodata कैसे लिखा जाता है की चर्चा की जाए, तो इसको लिखने के लिए अलग अलग कंडीशन को ध्यान में रखने की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही महत्वपूर्ण यह भी है कि आप जिस पर बायोडाटा लिखना चाहते हैं, उसपर भी आपको ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।

क्योंकि शादी के लिए अलग बायोडाटा लिखा जाता है और Education के लिए अलग। सरल शब्दों में समझा जाए, तो इसके विभिन्न प्रकार होते है। जिसके बारे में हम आपको अपने आगे के लेख में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। तो चलिए बिना समय गंवाए इसके कितने प्रकार होते है इसके बारे में जान लेते हैं।

कितने प्रकार के होते है बायोडाटा | Types Of Biodata in Hindi

क्या आप जानते है कि बायोडाटा कितने प्रकार के होते हैं, यदि नहीं तो जानकारी के मुताबिक कुल 5 प्रकार के बायोडाटा होते हैं। जो कि इस प्रकार है

  1. Biodata For Job
  2. Marriage Biodata
  3. Medical Biodata
  4. Educational Biodata
  5. Personal Biodata

बायोडाटा फॉर्मेट क्या है | Biodata Kaise Likhe In Hindi

जैसा कि मैंने आपको अभी अभी बताया कि बायोडाटा विभिन्न प्रकार के होते है। यही वजह है कि जिस तरह के बायोडाटा होते है, उसके फॉर्मेट भी उसी तरह के होते हैं। देखा जाए तो बायोडाटा के भीतर आपको जो भी डिटेल्स दर्ज करना होगा, उसका सर्वप्रथम आपको एक सूची तैयार कर लेना है। अब इसी सूची के बनाने की क्रिया को हम Biodata Format कहते हैं।

फॉर्मेट का सरल सा अर्थ होता है कि आपको जिस तरह का फॉर्मेट दिखाया गया है या बताया गया है उसी के मुताबिक कार्य करना है। आगे के लेख में आपको हर तरह के प्रकार के बायोडाटा को कैसे लिखना है इससे जुड़ी जानकारी विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया है।

Read Also : English पढ़ना कैसे सीखें? जानें 12 आसान Steps में

1 . जॉब बायोडाटा कैसे लिखें |  Biodata For Job in Hindi

जब भी हम जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाते हैं, तो हमें अपने साथ अपना एक अच्छा सा जॉब वाला बायोडाटा जरूर तैयार करके ले जाने की आवश्यकता होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि HR की टीम हमारे Biodata को पढ़कर ही समझ जाती है कि हमें जॉब प्रदान करेगी या नहीं। जब भी जॉब के लिए आप बायोडाटा रेडी करवाए, तो उसमे नीचे दिए गए सभी डिटेल्स जरूर शामिल करवाए। जो कि इस प्रकार है

  1. Education डिटेल्स
  2. Personal डिटेल्स
  3. Experience डिटेल्स
  4. शौक
  5. अन्य टाइलेंट

2 . मैरिज बायोडाटा कैसे लिखें | Biodata For Marriage in Hindi

दरअसल, वर्तमान समय में भी बहुत व्यक्ति ऐसे है जो विवाह करने के लिए रिलेटिव के माध्यम से बताए गए रिश्ते पर भरोसा करते हैं। लेकिन इस डिजिटल जमाने में आज अधिकांश व्यक्ति शादी के लिए शादी कराने वाली वेबसाइट की मदद लेते हैं। अगर ऐसी वेबसाइट पर हम अपनी शादी के लिए अकाउंट क्रिएट करें, तो इसके लिए हमें अपना एक अच्छा मैरिज के लिए बायोडाटा रेडी कर लेना चाहिए।

ऐसा करने से आपको शादी करने के प्रपोजल आने के संभावना अधिक बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप भी अपनी शादी के लिए बायोडाटा तैयार करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको क्या क्या डिटेल्स की जरूरत होगी इसकी जानकारी आपको नीचे के स्टेप्स में बताया गया है। जो कि इस प्रकार है

  1. नाम
  2. डेट ऑफ बर्थ
  3. माता-पिता का नाम
  4. धर्म
  5. जीवन शैली
  6. जाति
  7. परिवार का विवरण
  8. शैक्षिक पृष्ठभूमि
  9. पेशा
  10. जीवन का उद्देश्य
  11. संपर्क की डिटेल्स
  12. सैलरी
  13. साथी से अपेक्षा
  14. शारीरिक संरचना

3 . मेडिकल बायोडाटा कैसे लिखें | Biodata For Medical in Hindi

यदि हम मेडिकल बायोडाटा की चर्चा करें, तो इसमें हमें अपने हेल्थ से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होती है। हालांकि, मेडिकल बायोडाटा को आप चाहें तो मेडिकल सर्टिफिकेट के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। यदि आप भी अपने मेडिकल बायोडाटा बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको किन डिटेल्स की जरूरत होगी इसकी जानकारी नीचे के स्टेप में दी गई है। जो कि इस प्रकार है

  1. जिनोटाइप
  2. एलर्जी पर जानकारी
  3. ब्लड ग्रुप
  4. विकलांगता पर जानकारी
  5. अल्सर और अस्थमा की जानकारी

4 . एजुकेशन बायोडाटा कैसे लिखें | Biodata For Education in Hindi

यदि आप भी किसी कॉलेज, इंस्टीट्यूट, यूनिवर्सिटी में दाखिला के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अपना एक अच्छा Education Biodata तैयार करने की आवश्यकता होगी। दरअसल, एजुकेशन बायोडाटा में आपको पर्सनल डिटेल्स तो दर्ज करना ही होता है इसके साथ ही आपको अपनी Qualification के बारे में भी अच्छे से जानकारी देनी पड़ती है।

तो चलिए इस बायोडाटा को तैयार करने के लिए किन किन जानकारियों को शामिल करना है, इसके बारे में जान लेते हैं। जो कि इस प्रकार है

  1. नाम
  2. डेट ऑफ बर्थ
  3. माता और पिता के नाम
  4. वर्तमान एड्रेस
  5. स्थायी एड्रेस
  6. धर्म
  7. लिंग
  8. संपर्क नंबर
  9. राष्ट्रीयता
  10. वैवाहिक स्थिति
  11. समूह
  12. ईमेल एड्रेस
  13. शैक्षिक योग्यता
  14. रक्त समूह

5 . व्यक्तिगत बायोडाटा कैसे लिखें | Personal Biodata in Hindi

यदि आप भी अपने बारे में किसी को संपूर्ण जानकारी प्रदान करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अपना एक अच्छा पर्सनल बायोडाटा तैयार करना होगा। पर्सनल बायोडाटा तब आपको तैयार करना होगा, जब आप अपने सामने वाले व्यक्ति के सामने अपनी एक अच्छी छवि पेश करना चाहते हैं।

विशेष तौर पर जो व्यक्ति सामाजिक कार्य करते हैं, उनको Persional Biodata की आवश्यकता होती है। तो चलिए अब मैं आपको अपने लेख में Personal Biodata तैयार करने के लिए किन जानकारी को शामिल करना है, इसके बारे में जान लेते हैं। जो कि इस प्रकार है

  1. नाम
  2. डेट ऑफ बर्थ
  3. माता-पिता का नाम
  4. लिंग
  5. धर्म
  6. स्थायी एड्रेस
  7. वैवाहिक स्थान
  8. संचार भाषा
  9. Education डिटेल्स
  10. राष्ट्रीयता
  11. संपर्क नंबर
  12. पसंद या रुचि
  13. उपलब्धियां
  14. अन्य हुनर

बायोडाटा तैयार करते वक्त किन बातों का रखे विशेष ध्यान?

क्या आप भी अपना बायोडाटा तैयार करना चाहते हैं, यदि हां तो उसके लिए आपको बायोडाटा तैयार करते वक्त किन बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी इसके बारे में पता होना चाहिए। तो चलिए अब मैं आपको अपने आगे के स्टेप में किन बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी इसके बारे में जानकारी साझा कर देते हैं। जो कि इस प्रकार है

  • आपको ज्यादा से ज्यादा 3 पेज का ही Biodata तैयार करना होगा।
  • आपको बायोडाटा में चालू नंबर और ईमेल आईडी की ही जानकारी प्रदान करनी होगी।
  • अपने बायोडाटा में आपको अपने घर के आस पास के क्षेत्रों का भी वर्णन जरूर करना चाहिए।
  • आप जिस भी प्रकार का बायोडाटा तैयार करें, उसमे सभी डिटेल्स सही होने चाहिए।
  • आपको अपने बायोडाटा में कलर फुल फोटो का ही उपयोग करना चाहिए।
  • आप अपना पूरा बायोडाटा एक ही भाषा में तैयार करना चाहिए।

मोबाइल से बायोडाटा कैसे लिखें?

क्या आप भी अपने मोबाइल से बायोडाटा लिखना चाहते हैं, यदि हां तो उसके लिए आपको आगे के स्टेप्स को फॉलो करने की आवश्यकता होगी। जो कि इस प्रकार है

  1. यदि आप भी बायोडाटा लिखना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको सबसे पहले एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन की जरूरत है।
  2. उसके बाद आपको अपने मोबाइल में एंड्रॉयड एप्लीकेशन की आवश्यकता होगी।
  3. आप प्ले स्टोर में जाकर इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।
  4. दरअसल, आपको प्ले स्टोर से बायोडाटा मेकर नाम के इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा।
  5. इस एप के जरिए आप बहुत अच्छे तरीके से बायोडाटा लिख सकते हैं।
  6. आपको इस एप में एक फॉर्म प्राप्त होगा जिसमें आपको अपना सभी महत्वपूर्ण जानकारी सही सही भरने की आवश्यकता होगी।
  7. इस प्रकार आप बड़ी आसानी से अपना फोटो लगा कर बायोडाटा तैयार कर सकते हैं।

गूगल डॉक्स में बायोडाटा कैसे लिखें?

क्या आप भी गूगल docs में अपना बायोडाटा लिखना चाहते हैं, यदि हां तो उसके लिए आपको नीचे के स्टेप्स को फॉलो करने की आवश्यकता होगी। जो कि इस प्रकार है

  1. सबसे पहले तो आपको बता दूं कि गूगल docs में आपको बहुत सारे फीचर्स प्राप्त हो जाएंगे।
  2. साथ ही आपको इसके भीतर कई तरह के टेंपटेल प्राप्त हो जाएगा।
  3. दरअसल, आपको इसमें कई डिटेल्स पहले से ही दर्ज होगी। आपको बस इसमें Biodata वाली स्थान पर अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  4. बायोडाटा तैयार हो जाने के बाद आपको इसे PDF File में Save कर सकते हैं।
  5. अच्छी बात यह है कि आप गूगल docs में जितना चाहें उतना बायोडाटा तैयार कर सकते हैं।

बायोडाटा हिंदी और इंग्लिश फॉर्मेट क्या है?

यदि आप मैरिज बायोडाटा लिखना चाहते हैं, तो उसके लिए मैंने आपको हिंदी फॉर्मेट की जानकारी तो दे दी है, तो चलिए अब आगे के लेख में इंग्लिश फॉर्मेट की जानकारी साझा कर देते हैं। जो कि इस प्रकार है

  • Name
  • Date of birth
  • Gotra
  • Time of birth
  • Place of birth
  • Nature
  • Height
  • Color
  • Education
  • Income
  • Mother name
  • Father name
  • Sister
  • Brother
  • Mobile number
  • Profession
  • Adress
  • Email

FAQ

Q1. बायोडाटा की आवश्यकता क्यों होती है?

यदि हम बायोडाटा की आवश्यकता की बात करें, तो यह किसी भी व्यक्ति की पर्सनल डिटेल्स को बताता है। दरअसल, वर्तमान समय में यह हर किसी के लिए जरूरी होता हैं। क्योंकि आज के समय में बिजनेस के लिए भी बायोडाटा की आवश्यकता पड़ जाती है।

Q2. क्या बायोडाटा में जीपीए को भी अंकित कर सकते हैं?

जी हां अगर आप अपने बायोडाटा में जीपीए को भी अंकित करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आशा करता हूं कि आपको हमारा Biodata Kaise Likhe का यह पोस्ट पसंद आया होगा। आज के लेख में मैंने आप सभी को बायोडाटा कैसे लिखें और इसके लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी इससे जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया है। इसके साथ ही अगर आपको हमारे आज के इस बायोडाटा के पोस्ट को पढ़कर कोई भी सवाल पूछना हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।