Caldikind Plus Capsule in Hindi – फायदे, नुकसान (2024)

हैलोफ्रेंडस्, आज के इस पोस्ट Caldikind Plus Capsule in Hindi (Review) के माध्यम से जानेंगें कि  Caldikind Plus Capsule क्या है और इसका उपयोग क्यों किया जाता है.  Caldikind Plus Tablet का सेवन कब और कैसे करना चाहिए.

आजकल के समय में आपको अपने पास हड्डियों में कमजोरी शरीर में कैल्शियम फास्फोरस की कमी जैसी समस्याएं अक्सर सुनने को मिलती होंगी या फिर आप कैल्शियम और फास्फोरस की पूर्ति के लिए दवाइयों के बारे में अपने आसपास से जानकारी ले रहे होंगे।

डॉक्टर के पास कैल्शियम फास्फोरस की पूर्ति के लिए कई दवाइयां होती है। Caldikind plus tablet का नाम तो आपने सुना ही होगा। या आप इस दवा का सेवन भी कर रहे होंगे। अगर आप इस दवा के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे-

  • (a) Caldikind plus tablet क्या होती है,
  • (b)  Caldikind plus tablet के फायदे , क्या होते हैं,
  • (c)  Caldikind plus tablet कैसे काम करती है,
  • (d)  Caldikind plus tablet के नुकसान साइड इफेक्ट्स,
  • (e)  Caldikind plus tablet का उपयोग  कैसे करना है,
  • (f)  Caldikind plus tablet का मूल्य, व ऑनलाइन कहा से खरीदे,

दोस्तों इन सभी जानकारियों के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Caldikind plus tablet क्या होती है? Caldikind Plus Capsule in Hindi

यह दवा हमारे शरीर में एकप्रोविटामिन कि तरह काम करती है। यह हमारे शरीर में कैल्शियम, और फास्फोरस के अवशोषण में मदद करता हैतथा साथ ही हमारे खून में कैल्शियम के स्तर को बनाए रखता है। जब हमारे शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस की कमी होने लगती है, तो शरीर कैल्शियम की आपूर्ति के लिए हड्डियों से कैल्शियम लेने लगती है।

जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती है। हमारे शरीर के सार्वत्रिक विकास में फास्फोरस अति काम आता है। हमारे सेल्स और टिश्यूस के विकास में फास्फोरस फायदेमंद होता है। फास्फोरस की आवश्यकता हमारे शरीर की वृद्धि तथा प्रोटीन के अवशोषण के लिए होती है।  Caldikind plus tablet मुख्य रूप से फास्फोरस और कैल्शियम की आपूर्ति करता है ।

इस दवा में भरपूर मात्रा में कैल्शियम तथा फास्फोरस होता है, तथा कुछ ऐसे अवयव भी होते हैं, जो कि हमारे शरीर में कैल्शियम तथा फास्फोरस के अवशोषण में मदद करते हैं।

Caldikind plus tablet किससे मिलकर बनी होती है? Components of  Caldikind Plus Tablet in Hindi

इस दवा का संयोजन सक्रिय अवयवों से मिलकर हुआ है, जो इस दवा को मिलकर सक्रिय बनाते हैं। –

  • कैल्शियम कार्बोनेट – 500 mg
  • कैल्सिट्रियोल -0.25 mcg
  • विटामिन B12 – 1500 mcg
  • ओमेगाथ्रीएसिड.- (EPA- 90mg DHA – 60 mg)
  • फॉलिकएसिड (या विटामिन B9) -100mcg
  • बोरॉन – 1.5 mg

यह सभी अवयव दी हुई मात्रा में मिलकर दवा को सक्रिय तथा शरीर के लिए लाभदायक बनाते हैं।

Caldikind plus tablet के उपयोग क्या हैं? Caldikind Plus Capsule uses in Hindi

  1. ओस्टियोपोरोसिस में – इस समस्या में हमारे शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती है। तथा हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने लगती है।
  2. हड्डियों के विकास में – जब हमारा शरीर ज्यादा कैल्शियम को अवशोषित नहीं कर पाता, तब हड्डियों का विकास नहीं हो पाता।
  3. अर्थराइटिस में – गठिया रोग की समस्या में भी दवा उपयोगी होती है।
  4. उम्र बढ़ने पर जोड़ों में आने वाली दिक्कतों में भी दवा उपयोगी होती है।
  5. नसों की कमजोरी को दूर करने में भी दवा उपयोगी है।
  6. हमारे शरीर की तंत्रिका तंत्र के कार्य को सुचारू रूप से चलाने में भी दवा सहायक होती है।
  7. साइटिका की दिक्कत में भी बहुत बार यह दवा सलाह में  दी है। जाती है।
  8. इन सभी समस्याओं में यह दवा उपयोगी साबित हुई है।

इसके अतिरिक्त आपका डॉक्टर अन्य समस्याओं में भी इस दवा को सलाह के रूप में दे सकते हैं।

Caldikind plus tablet कैसे काम करती है? – 

  • इस दवामें उपस्थित कैलशियमकार्बोनेट हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है तथा दवामें उपस्थित विटामिन कैल्शियम के अवशोषण में मदद करते हैं।
  • दवा में उपस्थित विटामिन B12 तथा विटामिन B9 नसों की समस्याओं में लाभप्रद होते हैं।
  • इस दवा में उपस्थित कैल्सिट्रियोलजोकि सक्रिय विटामिन D3 होता है, कैल्शियम के अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • तथा बोरॉन हमारी तंत्रिका तंत्र को सहायता प्रदान करता है। बोरॉन एक प्रकार से एक सक्रिय एंटीऑक्सीडेंट का कार्य करता है।

इस प्रकार यह सभी सक्रिय अवयव मिलकर इस दवा को सक्रिय बनाते हैं।

Caldikind plus tablet के सेवन करने की विधि

डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवा का सेवन करना चाहिए। डॉक्टर समस्या की स्थिति को देखते हुए तथा रोगी की आयु को देखते हुए दवा की मात्रा का निर्धारण करते हैं।

मुख्य रूप से डॉक्टर इस दवा की 1 दिन में एक कैप्सूल खाने की सलाह देते  हैं।

  • दवा का सेवन हमेशा खाना खाने के बाद या खाने के साथ ही करना चाहिएतथा पानी के साथ दवा का सेवन करना ज्यादा उपयुक्त माना जाता है।

(नोट– दवा को नमी तथा बच्चों की पहुंच से दूर रखें।)

Caldikind plus tablet के फायदे – Benefits of Caldikind Plus Capsule in Hindi

  1. जब हमारे शरीर में हड्डियां पूर्ण रूप से कैल्शियम अवशोषित नहीं कर पातीया शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। तो हमें बाहर से दवाइयों द्वारा कैल्शियम लेने की जरूरत होती है।
  2. हमारा शरीर , स्वत: कभी भी कैल्शियम का निर्माण नही करता।
  3. बाहरी पदार्थों जैसे- हरी सब्जियां , दूध आदि से शरीर मे कैल्शियम पूर्ति होती है।
  4. अगर इन माध्यमों से भी शरीर में कैल्शियम विकास नही हो पाता तो, हमें दवा का सहारा लेना पड़ता है।
  5. यह दवा शरीर मेकेल्शियम और फास्फोरस की मात्रा को बढाने का रसायनिक माध्यम है।
  6. बिना किसी नुकसान के हमारी हड्डियों का विकास अच्छी तरह से करने में यह गोलियां सहायक है।
  7. खून में भी आवश्यकतानुसार फास्फोरस व केल्शियम की मात्रा को बनाए रखता है।

Caldikind plus tablet के नुकसान

डॉक्टर्स के अनुसार अभी तक इस दवा के कोई नुकसान नहीं देखे गए हैं। हाँ अगर आप सही ढंग से दवा का उपयोग नहीं करते  या आवश्यकता से अधिक दवा का सेवन करते हो, तो दवा के नुकसान अवश्य ही देखने को मिल सकते हैं। दवा के किसी भी अवयव से एलर्जी होने पर दवा घातक साबित होगी।

Caldikind plus tablet के side effects –  side effects of Caldikind Plus Capsule in Hindi

कई बार दवा की वजह से साइड इफेक्टस देखने को मिल सकते हैं। अगर आपको इस दवा पर किसी भी कंपोनेंट से एलर्जी है, तो तब भी आपको साइड इफेक्ट देखने को मिल जाते हैं। जैसे-

  • त्वचा पर खुजली होना।
  • चेहरे पर कील मुहासे होना।
  • दस्त का होना।
  • जगह जगहरेशेज होना।
  • उल्टी या मितली की संभावना होना।
  • पेट का फूलना।
  • हड्डियों में दर्द होना।

अगर आप को इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें वह दवा का सेवन करना रोकदें।

Caldikind plus tablet से जुड़ी सावधानियां

दवा के सेवन के समय या सेवन करने के बाद कुछ सावधानियों को ध्यान में रखना अति आवश्यक होता है जैसे कि –

  1. बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का सेवन कभी भी न करें।
  2. दवा के सेवन को शुरू करने के बाद से ही एल्कोहल या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करना बंद कर दें।
  3. डॉक्टर के अनुसार निर्धारित की गई मात्रा का ही सेवन करें। अधिक या कम मात्रा का सेवन न करें।
  4. अगर आप पहले से किसी दवा का सेवन कर रहे हैं, या आपको पहले से  ही  कोई बीमारी है, तो अपने डॉक्टर्स को इसकी सलाह जरूर दें। उसके बाद ही दवा का सेवन शुरू करें।
  5. दवा के सेवन के साथ या सेवन के बाद से ही जंकफूड और फास्टफूड खाना बंद कर दें।
  6. इस दवा को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
  7. दवा के साथ किसी भी प्रकार की प्रोविटामिन के सेवन से पूर्व डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

(नोट– एक्सरसाइज व योगासन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। अगर हो सकें तो, अपने जीवन में योगासन तथा एक्सरसाइज को करना जरूर शुरू करें।)

Caldikind plus tablet की कीमत, व इसे online कहा से खरीदें

इस दवा को आप, अपने आसपास के किसी भी मेडिकलस्टोर्स में ₹110 से लेकर ₹140 तक के मूल्य में खरीद सकते हैं। साथ ही आप दी गई वेबसाइट्ससे दवा को ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं।

वेबसाइटकीमतमात्रा
amazon131.75₹  10 tablets
1mg132₹  10 tablets
Netmeds124₹  10 tablets
Pharmeasy131.75₹10 tablets
Apollo Pharmacy131₹10 tablets

इन सभी साइट से आप इस दवा को दी हुई कीमत में आसानी से खरीद सकते हैं ।

निष्कर्ष (conclusion)

दोस्तों हमारे द्वारा इस आर्टिकल में आपको दवा से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है। दवा के फायदे नुकसान उपयोग करने का तरीका सभी आपको बताया गया है। फिर भी अगर आपके मन में दवा से जुड़े कोई भी सवाल हो तो, आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।

हम आपको जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर आपको पोस्ट पसंद आई हो तो पोस्ट को लाइक व शेयर जरूर करें। हम अपनी किसी भी पोस्ट में बिना डॉक्टर की सलाह के, आपको दवा को उपयोग करने की सलाह नहीं देते। कृपया दवा के उपयोग करने से पूर्व, एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

लोगों द्वारा Caldikind plus tablet  को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल –

प्रश्न 1 –  क्या इस दवा का सेवन करना पूरीत: सुरक्षित है?

उत्तर – 1- जी हां, डॉक्टर के अनुसार इस दवा का सेवन करना पूरी तरह सुरक्षित है

प्रश्न 2 –  गर्भवती महिलाओं के लिए यह दवा सुरक्षित है?

उत्तर – 2 – गर्भवती महिलाएं दवा के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह ले।

प्रश्न 3 – शुगर तथा बीपी की दवाओं के  साथ इस दवा का सेवन कर सकते हैं?

उत्तर – 3 – जी हां, यह दवा शुगर तथा बीवी की दवाओं के साथ कोई हानिकारक प्रभाव नहीं दिखाती।

प्रश्न 4 – दवा का सेवन दूध के साथ भी कर सकते हैं?

उत्तर – 4- दूध के साथ दवा का सेवन करना सुरक्षित माना गया है। दवा के सेवन करने से जुड़ी जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

प्रश्न -5 – क्या कमर दर्द में भी दवा का उपयोग किया जाता है?

उत्तर – 5 – इससे जुड़ी जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

प्रश्न -7- इस दवा का सेवन कब तक करना चाहिए?

उत्तर -7-  जब तक आप को पूर्णतया फायदा देखने को नहीं मिलता तब तक दवा का सेवन करना चाहिए। कम से कम 1 माह तक तो दवा का सेवन अवश्य ही करना चाहिए।

प्रश्न -6 – क्या यह दवा हाइट बढ़ाने में भी काम आती है?

उत्तर – 6- यह दवा हड्डियों के विकास में काम आती है।

Read More:

  1. Trypsin Chymotrypsin Tablet In Hindi – उपयोग, खुराक, दुस्प्रभाव, फायदे
  2. Aceclofenac Paracetamol Tablet In Hindi – उपयोग, साइड इफेक्ट्स
  3. Aciloc 150 Tablet In Hindi की जानकारी, फायदे, नुकसान, उपयोग
  4. Allegra M Tablet In Hindi : उपयोग, फायदे, साइड इफ़ेक्ट, कीमत 
  5. Saridon Tablet Uses In Hindi – फायदे, उपयोग, कीमत
  6. Dizone Tablet Uses In Hindi – उपयोग, साइड इफ़ेक्ट, कीमत

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *