OYO क्या है | OYO Me Kya Hota Hai | पूरी जानकारी हिंदी में

भारत में OYO किसी पहचान का मोहताज नहीं है। लेकिन, OYO को लेकर लोगों के मन में कुछ अलग हीं मानसिकता बनी हुई है। यही कारण है की OYO का नाम सुनते हीं लोगों के मन में यह सवाल आने लगता है की OYO Kya Hai Or OYO Me Kya Hota Hai? क्या आपके मन में भी OYO को लेकर इस तरह के सवाल हैं तो आपके लिए आज का यह लेख काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।  ऐसा इसलिए क्योंकि, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से OYO Kya Hai Or OYO Me Kya Kaam Hota Hai? से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। ताकि, आपके मन में से OYO से संबंधित सभी डाउट क्लियर हो जाए। 

Get Hindi Me Help

OYO क्या है? | OYO Kya Hai

OYO एक प्रकार का होटल कंपनी है जो लोगों को रहने के लिए रूम प्रदान करती है। OYO Room का उपयोग अधिकतर कपल्स और ट्रैवलर्स द्वारा किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, OYO काफी सस्ते दामों में रूम उपलब्ध करवाती है। यही कारण है की केवल भारत में हीं नहीं बल्कि, अन्य देशों में भी OYO का आउटलेट उपलब्ध है। देखा जाए तो OYO Hotel लोगों के बीच में अपनी पहचान बनाने में इसलिए भी सफल रही है कि OYO Hotel हीं एक ऐसा होटल है जो Unmarried Couples को भी रूम उपलब्ध करवाता है।

OYO का मालिक कौन है? 

अगर हम OYO के मालिक कि बात करें तो OYO के मालिक रितेश अग्रवाल जी है। जिन्होंने साल 2013 में OYO नामक कंपनी की स्थापना की थी। 

OYO में क्या होता है? | OYO Me Kya Hota Hai

घूमने फिरने वाले लोगों के लिए OYO रूम काफी सहायक होता है। उदाहरण के तौर पर समझे तो यदि आप कहीं घूमने जा रहे हैं और आपको ठहरने के लिए सस्ते दामों में अच्छे व्यवस्था के साथ रूम चाहिए तो आप OYO Room की बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि, बहुत सारे लोगों का मानना है कि OYO रूम की बुकिंग ज्यादातर Unmarried Couples करते हैं तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है OYO Room कि बुकिंग Unmarried Couples के साथ साथ घूमने फिरने वाले लोग भी करते हैं।

क्या Unmarried Couples OYO रूम की बुकिंग कर सकते हैं?

जी हां बिलकुल, अगर Unmarried Couples OYO में रूम बुकिंग करना चाहते हैं तो वह बिना किसी परेशानी के रूम बुक कर सकते हैं। लेकिन, इसके लिए भी एक नियम है और वह नियम यह है कि Unmarried Couples OYO में रूम की बुकिंग तभी कर पाएंगे जब उनकी उम्र 18 साल या 18 साल से अधिक होनी चाहिए।

क्या सच में OYO में Hidden Camera लगा होता है? 

देखा जाए तो बहुत सारे लोगों द्वारा यह दावा किया गया है की OYO रूम में Hidden Camera लगा होता है। लेकिन, OYO कंपनी द्वारा बार बार यह जानकारी दी जा रही है कि OYO के किसी भी रूम में कोई भी कैमरा नहीं लगा हुआ है। हालांकि, ऐसा हो भी सकता है कि कैमरा न लगा हो और यह भी हो सकता है कि कैमरा लगा हो क्योंकि, किस वक्त कौन आदमी कैमरा लगा दें इसकी कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में आपकी सुरक्षा आपके ऊपर निर्भर करती है। 

OYO के नियम और शर्ते क्या है?

वैसे तो सभी लोग OYO में सस्ते दामों में रूम की बुकिंग कर सकते हैं। लेकिन, इसके लिए भी OYO द्वारा कुछ नियम और शर्ते बनाई गई है जिसके आपको पालन करना होगा। OYO के नियम और शर्ते कुछ इस प्रकार से है: 

  1. OYO में रूम की बुकिंग वही कर सकता है जिसकी उम्र 18 साल या 18 साल से अधिक हो।
  2. जब कोई OYO में रूम बुक करें तो उसके पास आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, वोटर कार्ड, लाइसेंस या फिर पासपोर्ट में से कोई एक दस्तावेज का होना अनिवार्य है। अगर आपके पास आईडी प्रूफ नही है तो आप रूम बुक नहीं कर सकते हैं।
  3. OYO अलग अलग दामों में अलग अलग सुविधाओं वाला रूम उपलब्ध करवाता है।
  4. कोई भी कपल हो 18 वर्ष उम्र होगी तभी वह रूम बुक कर पाएंगे।
  5. अगर कोई कपल रूम बुक कर रहे हैं तो वह दोनो एक हीं शहर के होने चाहिए तभी वह कपल रूम बुक कर सकते हैं।
  6. ओयो रूम में ठहरने के दौरान रूम में किसी भी तरह का नुकसान होता है तो वह ठहरने वाले गेस्ट को भरपाई करना होगा।
  7. OYO रूम में जानवरों को ले जाना शख्त मना है।
  8. OYO के 1 रूम में केवल 3 लोग हीं ठहर सकते हैं। 3 से ज्यादा लोग नहीं ठहर सकते हैं।
  9. अगर कोई OYO में रूम बुक कर रहा है तो उसे Real ID Proof दिखाना अनिवार्य है। 
  10. Unmarried Couples OYO में रूम बुक कर सकती है। लेकिन, कोई जरूरी नहीं कि हर होटल आपको यह सर्विस प्रदान करें।

OYO होटल में किस तरह की सुविधाएं मिलती है? 

ओयो अपने ग्राहक को एक से बढ़कर एक लग्जरी होटल सस्ते दामों में प्रदान करता है और इसके अलावा और कई सारी सुविधाएं प्रदान करता है जो की नीचे सूचिवार तरीके से बताया गया है।

  1. OYO अपने ग्राहक को घर बैठे किसी भी समय मोबाइल से रूम बुक करने की सुविधा प्रदान करता है। 
  2. OYO सस्ते दामों में रूम प्रदान करने के साथ साथ रहने की अच्छी सुविधाएं प्रदान करता है।
  3. इसके अलावा Unmarried Couples को रहने के लिए भी रूम प्रदान करता है जो की OYO का सबसे बेहतरीन सुविधाओं में से एक है।

OYO के अंदर क्या होता है और ओयो में क्या होता है? 

ओयो काफी प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित होटल कंपनी में से एक है। जो कि जरूरतमंद लोगों को ठहरने के लिए काफी सस्ते दामों में रूम प्रदान करता है। लेकिन, जहां तक आपके सवाल है की OYO के अंदर क्या होता है? तो ओयो के अंदर कुछ भी नहीं होता है। हालांकि, यह OYO रूम में ठहरने वाले व्यक्ति के ऊपर निर्भर करता है कि वह अपने रूम में क्या काम कर रहा है और यह उसकी प्राइवेसी है। वैसे भी OYO हो या अन्य कोई होटल गैरकानूनी काम करना अनिवार्य रूप से मना है।

ओयो के फायदे क्या है? 

देखा जाए तो OYO के कई सारे फायदे हैं लेकिन, आज हम आपको नीचे OYO के कुछ खास फायदे के बारे में बताने वाले हैं जो की इस प्रकार है: 

  1. ऑनलाइन के माध्यम से कहीं भी घर बैठे रूम बुक कर सकते हैं।
  2. OYO काफी प्रसिद्ध कंपनी होने के साथ साथ प्रतिष्ठित होटल कंपनी भी है। यही कारण है कि आप इस होटल को भारत के किसी भी जगह पर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं OYO कंपनी विदेश में भी अपनी सर्विस प्रदान कर रही है।
  3. OYO अपनी कस्टमर की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखता है।
  4. इसके अलावा OYO में 18 वर्ष से अधिक उम्र के Unmarried Couples रूम बुक कर सकते हैं।
  5. ओयो में रूम बुक करने के लिए केवल आईडी प्रूफ की आवश्यकता पड़ेगी।
  6. काफी कम दाम में ओयो में रूम बुक कर सकते हैं।

OYO के नुकसान क्या है? 

जहां तक मेरा मानना है कि अगर किसी चीज में फायदा है तो वहां नुकसान भी है। ठीक OYO में भी ऐसा हीं कुछ है। OYO में नुकसान क्या है? इसकी जानकारी नीचे सूचीवार तरीके से दी गई है। 

  1. काफी सारे होटल ऑनर का कहना है कि उनका पैसा OYO कंपनी समय पर नहीं देती है।
  2. न्यूज चैनल के मुताबिक OYO होटल में कई सारे गैर कानूनी काम किया जाता है।
  3. कई सारे लोगों का कहना है कि OYO में Hidden Camera लगा होता है। जिससे आपकी Privacy खतरे में आ सकती है।
  4. OYO के स्टाफ पर Privacy Leak करने के भी आरोप लगाए गए हैं।

OYO रूम बुक कैसे करें? 

अगर आप भी OYO रूम बुक करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन के माध्यम से बुक कर सकते हैं। 

  1. OYO रूम बुक करने के लिए सर्वप्रथम आपको OYO के एप्प या फिर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  2. इसके बाद आपको मोबाइल नंबर दर्ज करके या फिर जीमेल के माध्यम से अकाउंट क्रिएट करना होगा।
  3. अब आपको लॉगिन कर लेना है।
  4. लॉगिन करते हीं आपके सामने कई सारे विकल्प ओपन हो जायेंगे। आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  5. इसके बाद आपको लोकेशन सर्च करना है जहां आप रूम की बुकिंग करना चाहते हैं।
  6. अब आपके सामने उस लोकेशन के OYO की अवेलेबल रूम की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
  7. आपको जो रूम अच्छा लगे आप उस रूम पर क्लिक कर दें।
  8. अब आपको Your Booking Details पर क्लिक कर दें।
  9. अब आपको बुकिंग से संबंधित डिटेल्स दर्ज करनी होगी जैसे डेट, मेंबर संख्या इत्यादि।
  10. इसके बाद Book Now And Pay At Hotel पर क्लिक कर दें।
  11. अब आपको पेमेंट कर देना है।
  12. पेमेंट करते हीं आपका रूम बुक हो जाएगा।

FAQ 

OYO क्या कपल्स के लिए सुरक्षित है? 

जी हां बिलकुल, OYO कपल्स के लिए एक सुरक्षित होटल है। लेकिन, कुछ हद तक आपकी सुरक्षा आपके ऊपर निर्भर करता है।

क्या 17 साल की लड़की OYO में जा सकती है? 

अगर किसी लड़की की उम्र 17 साल है और वो OYO में रूम बुक करना चाहती है तो वह रूम बुक नहीं कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, OYO में 18 साल से कम उम्र के लड़कियां या लड़के रूम बुक नहीं कर सकते हैं।

OYO का मतलब क्या होता है? 

देखा जाए तो OYO का मतलब Own Your Own Room होता है। जिसका हिंदी में मतलब अपना खुद का रूम होता है।

क्या पुलिस OYO में कपल्स को परेशान कर सकती है?

ऐसे तो पुलिस OYO में किसी को परेशान नहीं करती है। लेकिन, कभी कभी पुलिस को यह खबर मिलती है कि OYO में गलत काम हो रहा है तो ऐसी स्थिति में पुलिस OYO में जांच करने के लिए जाती है तो हो सकता है की वह कपल्स को परेशान करें। लेकिन, यह कभी कभी हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

निष्कर्ष 

मुझे आशा है कि आपको इस लेख में OYO Kya Hai Or OYO Me Kya Hota Hai? से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि, मैने आज के इस लेख में OYO से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करने की कोशिश किया हूं ताकि, आप सभी को OYO में रूम बुक करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। 

इसके अलावा कुल मिलाकर देखा जाए तो OYO में रूम बुक करना काफी आसान है और सबसे खास बात यह है की OYO में काफी सस्ते दामों में अच्छी सुविधाओं वाली रूम प्राप्त हो जाती है। यही गुणवत्ता OYO को इस मुकाम तक पहुंचाई है। 


होम पेजयहाँ क्लिक करें
Join our Whatsapp groupयहाँ क्लिक करें
Share on:

you may also like this!

Leave a Comment