Face ka kalapan dur kaise kare – चेहरे का कालापन कैसे दूर करें

जैसा कि हम जानते हैं कि चेहरे का कालापन कई लोगों की परेशानी की वजह बन चुका है। आज के समय में हर कोई सुंदर दिखना चाहते हैं और इसके लिए वे कई उपाय भी इस्तेमाल करते है। देखा जाए तो Face के कालापन की वजह से बहुत लोग परेशान है, यदि आप भी इन में शामिल है और अपने फेस के कालेपन को दूर करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको हमारे आज के पोस्ट को पूरा पढ़ने की आवश्यकता होगी।

क्योंकि आज के लेख में मैं आप सभी को चेहरे का कालापन कैसे दूर करें (Face ka kalapan dur kaise kare) से संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाला हूं। आज के पोस्ट में मैं आप सभी को कुछ ऐसे उपाय बताने वाला हूं, जिसको अपना कर आप अपने चेहरे के कालापन को दूर कर सकते हैं। तो चलिए अब हम बिना समय गंवाए जान लेते हैं इसके सभी उपाय के बारे में।

Face ka kalapan dur kaise kare
Face ka kalapan dur kaise kare

काले दाग धब्बे क्या होते है?

काले दाग धब्बे क्या होते है इसके बारे में बात करें, तो इन्हें मेलास्मा या फिर हाइपरपिगमेंटेशन कहा जाता है। मुख्य रूप से देखा जाए तो यह करी धूप में बार बार संपर्क में आने से होता है। हालांकि, धूप से बचने के लिए लोग सन टैन क्रीम का भी इस्तेमाल करते है। लेकिन ये कई बार कड़ी धूप के सामने कार्य करना बंद कर देता है। धूप के कारण चेहरे पर नजर आने वाले काले दाग धब्बे लोगों की परेशानी का कारण बन जाता है।

कितने प्रकार के होते है दाग धब्बे?

आपने अभी तक के लेख में दाग धब्बे क्या है, इसके बारे में तो जान ही चुके होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि दाग धब्बे कितने प्रकार के होते है। यदि आप नहीं जानते तो आगे के लेख को ध्यान पूर्वक पढ़ने की आवश्यकता होगी। देखा जाए तो वर्तमान समय में स्वावलंबी लड़कियों को गोरा या काला होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

बस ऐसी लड़कियों को अपने खूबसूरत स्किन से फर्क पड़ता है। जैसा कि हम जानते हैं कि कई बार मेकअप से भी चेहरे का कालापन छुपाया नहीं जा सकता है। क्या आप जानते है दाग धब्बे कितने प्रकार के होते है, यदि नहीं तो कोई बात नहीं आगे के लेख को ध्यान पूर्वक पढ़ने की आवश्यकता होगी। जो कि इस प्रकार है

1 . Lentigines (लेंटइगिनेस)

यदि हम लेंटइगिनेस की चर्चा करें, तो यह सन टैनिंग की वजह से होती है। इस समस्या को आप सन टैनिंग क्रीम के प्रतिदिन उपयोग से भी बचाव कर सकते हैं। दरअसल, धूप में ज्यादा देर रहने से चेहरे पर कालापन दिखने लगता है।

2 . Melasma (मेलास्मा)

मेलास्मा एक तरह का पिगमेंटेशन है, जो कि हमारे स्किन की डर्मिस में ज्यादा डार्क होता हैं। दरअसल, आपको यह फेस पर बड़े भूरे रंग के पैच के रूप में नजर आता है। जानकारी के मुताबिक, हार्मोन परिवर्तन की वजह से अकसर यह हो जाता है।

3 . Pimple marks (मुंहासों का हो जाना)

दरअसल, काले दाग धब्बे का एक और प्रकार होता है, जिसका नाम है पिंपल। जी हां जिन लोगों का स्किन ऑयली होता है, उनको मुहांसों की समस्या अक्सर होती रहती है। देखा जाए तो कुछ लोगो के फेस पर मुहांसे की समस्या लंबे वक्त तक दिखाई दे सकते है। वही कई पिंपल पानी वाले भी हो सकते है।

जिनके फूटते ही चेहरे पर काले दाग धब्बे दिखाई पड़ने लगते है। कुछ पिंपल दर्द भी देते है और फूटने के बाद ठीक भी हो जाते है। परंतु, फेस पर इसके काले दाग धब्बे रह जाते है, जो दिखने में काफी ज्यादा बुरा नजर आता है। जिससे लोग काफी परेशान हो जाते है।

काले दाग धब्बे होने की वजह

किसी के भी चेहरे पर यदि काले दाग धब्बे हो जाते है, तो उसके चेहरे का पूरा रंग ही फीका फीका लगने लगता है। हालांकि, मार्केट में दाग धब्बे हटाने के भी कई प्रोडक्ट मौजूद है, जो चेहरे के दाग धब्बे हटाने के साथ ही चेहरे को गोरा करने में भी खूब सहायक साबित होता है। लेकिन ऐसे प्रोडक्ट का लगातार उपयोग करना, चेहरे के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

देखा जाए तो कई बार हार्मोन, मुहांसों, एलर्जी या हार्मोन के असंतुलन के कारण चेहरे पर काले दाग धब्बे दिखाई देने लगते है। इसके अलावा जब महिलाएं गर्भवती होती है, तो उस दौरान भी चेहरे पर काले दाग धब्बे नजर आने लगते है। हालांकि, डिलीवरी होने के पश्चात ये दाग धब्बे हल्के नजर आने लगते है।

चेहरे का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय – Face ka kalapan dur kaise kare

वर्तमान समय में कई लोग ऐसे है जो चेहरे का कालापन दूर करने के लिए कैमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है और इससे चेहरे का कालापन दूर होने की बजाए चेहरे पर कई साइड इफेक्ट्स दिखने लगते है। ऐसे में आपको कैमिकल युक्त प्रोडक्ट के स्थान पर घरेलू उपाय अपनाने की आवश्यकता होगी। जो कि इस प्रकार है

1 . सेब का सिरका

जिन लोगों को अपने चेहरे के कालापन को दूर करना है, उन लोगों को सेब का सिरका का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि इसमें एसिटिक एसिड पाया जाता है, जो चेहरे के कालापन दूर करने में एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। आपको इसका इस्तेमाल करने के लिए सेब के सिरके और पानी लेकर किसी कंटेनर में मिश्रण करने की आवश्यकता होगी।

जिसके पश्चात आपको इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लेना है। फिर दो से तीन मिनट तक इसे लगाएं रखने की आवश्यकता होगी। फिर गरम पानी से चेहरे से इसको अच्छी तरह से धो लेना है। आप इस घरेलू उपाय को दिन में दो बार आजमा सकते हैं।

2 . लाल प्याज

चेहरे के कालापन दूर करने में लाल प्याज एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। एक्सपर्ट की माने तो लाल प्याज के सूखे छिलके चेहरे के कालापन को जल्द ही ठीक कर सकते हैं। देखा जाए तो लाल प्याज को एलियम सेपा के नाम से भी जाना जाता है। देखा जाए तो एक्सपर्ट एलियम सेपा का जिस क्रीम में उपयोग किया जाता है, उसी क्रीम का उपयोग करने की सलाह देते है।

3 . एलोवेरा

क्या आप भी अपने चेहरे के कालापन दूर करना चाहते हैं, यदि हां तो उसके लिए आपको एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाने की आवश्यकता होगी। आपको हर रोज अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना है। जब चेहरे पर एलोवेरा जेल अच्छी तरह से सुख जाए, तो आप साफ पानी से चेहरे को धो ले। कुछ दिनों में आपके चेहरे के कालापन दूर होता नजर आ जाएगा।

4 . दूध

चेहरे के कालापन को दूर करने में दूध और छाछ फायदेमंद साबित होता है। देखा जाए तो दूध और छाछ में लैक्टिक एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं। आपको इसका इस्तेमाल करने के लिए दूध में कॉटन बॉल को डूबा कर अपने चेहरे पर दिन में दो बार रगड़ना है। वही सूखने पर आपको चेहरे को पानी से धो लेना है।

5 . मसूर दाल

चेहरे के कालापन दूर करने में मसूर दाल का पेस्ट एक बेहतर उपाय माना जाता है। आपको इसके इस्तेमाल के लिए मसूर दाल 50 ग्राम को पानी में भीगोर कर रखना है। अगली सुबह आपको इसका पेस्ट अपने चेहरे पर लगाने की आवश्यकता होगी। जब चेहरे पर पेस्ट सुख जाए, तब आपको इसे पानी से अच्छी तरह धो लेना है।

काले दाग धब्बों का इलाज

क्या आप भी उन लोगों में शामिल है, जो अपने चेहरे के काले दाग धब्बों की समस्या से पूरी तरह से परेशान हो चुके है, यदि हां तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब मैं आप सभी को काले दाग धब्बों के इलाज के बारे में भी विस्तार से जानकारी साझा करने वाला हूं। तो सरल शब्दों में समझा जाए तो काले दाग धब्बों को कई तरीकों से गायब किया जा सकता है।

अगर आपके चेहरे का निशान और पैच काफी ज्यादा डार्क है, तो इसके लिए आप चाहे तो बोटॉक्स या फिर लेजर थैरेपी भी करा सकते हो। इसके साथ ही आपको ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग काफी कम करना है। आपको हर रोज दो बार सनस्क्रीन का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही जाए तो हेम्योपैथी की भी सहायता ले सकते है। क्योंकि इसमें इस समस्या का इलाज मिलता है।

चेहरे के काला दाग धब्बों को हटाने का उपाएं

कई लोग अपने चेहरे के काला दाग धब्बों की वजह से परेशान होते है और पैसे की वजह से वे अपने चेहरे के काला दाग धब्बों को हटा पाते है। लेकिन यकीन माने चेहरे के काला दाग धब्बों को हटाने के कई उपाएं है और इसके लिए आपको खर्च भी करने की जरूरत नही होगी। क्योंकि कुछ घरेलू उपाय ऐसे है जिसको अपना कर आप अपने चेहरे के दाग धब्बों को दूर कर सकते हैं। जो कि इस प्रकार है

1 . ग्रीन टी का उपयोग करें उपयोग

चेहरे के कालापन यानी दाग धब्बों को दूर करने में ग्रीन टी एक टोनर का कार्य करता है। ग्रीन टी पीने से त्वचा हमेशा फ्रेश नजर आता है। यह फेस की अतिरिक्त चर्बी को घटाने का भी कार्य करता है। साथ ही ग्रीन टी फेस में कसाव करने में भी सहायक सिद्ध होता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो ग्रीन टी का सेवन चेहरे के कालापन को दूर करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

2 . पपीता का करें उपयोग

जैसा कि हम जानते है कि पपीता हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। लेकिन आपको बता दूं कि पपीता सेहत के साथ ही साथ चेहरे के कालापन दूर करने में भी खूब फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, पपीता में विटामिन A, C, E और K पाया जाता है। इसलिए यही गुण चेहरे के कालापन को दूर करने में सहायक सिद्ध होता है।

3 . शहद का करें उपयोग

शहद में फायदे से तो हर कोई अवगत है। क्योंकि शहद एक ऐसी चीज है जिसके सेवन से शर्दी की छुट्टी हो जाती है। अब शहद जितना सेहत के लिए फायदेमंद है, उतना ही यह आपके चेहरे के कालापन को दूर करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

यदि आप भी अपने चेहरे के कालापन को दूर करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको एक चम्मच कच्चे दूध में दो चम्मच शहद के मिश्रण को मिला कर अपने चेहरे पर लगाएं। फिर कुछ ही मिनटों में जब यह सुख जाए तो आपको इसे पानी से धो लेने की आवश्यकता होगी।

काले दाग धब्बों से बचाव कैसे करें?

क्या आप भी अपने चेहरे पर किसी भी काले दाग धब्बों से बचाव करना चाहते हैं, यदि हां तो उसके लिए आपको नीचे के स्टेप्स को फॉलो करने की आवश्यकता होगी। जो कि इस प्रकार है

  • चेहरे पर काले दाग धब्बों से बचाव करने के लिए आपको अधिक से अधिक पानी पीने की आवश्यकता होगी। क्योंकि शरीर के लिए पानी काफी ज्यादा जरूरी है। इसके साथ ही ऐसा कहा जाता है कि पानी जितना अधिक पिया जाए, चेहरे उतना ही साफ रहता है।
  • अब दोपहर के भोजन के साथ आपको सलाद का सेवन जरूर करना है।
  • आपको पालक और हरी सब्जियों को हमेशा खाते रहना चाहिए।
  • आपको गाजर, चुकुंदर और अंडे इत्यादि खाने रहना जरूरी होता है।

FAQ

Q1. रात को सोते वक्त फेस पर क्या लगाना चाहिए?

रात को सोते वक्त आपको फेस को अच्छी तरह धो कर उसपर नाइट क्रीम और चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाने की आवश्यकता होगी।

Q2. रात में सोने से पहले क्या मुंह को धोना जरूरी है?

जी हां रात में सोने से पहले मुंह धोना काफी जरूरी होता है। क्योंकि यह आपके रोमछिद्रों से गंदगी निकालने में काफी सहायता करता है।

Q3. लड़कियों के लिए सबसे बेस्ट फेस वॉश कौन सा है?

लड़कियों के लिए सबसे बेस्ट फेस वॉश क्लीन एंड क्लियर फेस वॉश माना जाता है।

Q4. भारत की नंबर वन क्रीम कौन सा है?

भारत का नंबर वन क्रीम Lakme, Loreal, Olay, Himalaya, Garnier और Biotique Bio इत्यादि है।

निष्कर्ष

आशा करता हूं कि आपको हमारा Face ka kalapan dur kaise kare का यह पोस्ट पसंद आया होगा। आज के लेख में मैंने आप सभी को चेहरे का कालापन दूर कैसे करें से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया है। इसके साथ ही अगर आपको हमारे आज के इस दाग धब्बों के इलाज के पोस्ट को पढ़कर कोई भी सवाल पूछना हो, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Read More:

  1. Trypsin Chymotrypsin Tablet In Hindi – उपयोग, खुराक, दुस्प्रभाव, फायदे
  2. Aceclofenac Paracetamol Serratiopeptidase Tablet In Hindi
  3. Caldikind Plus Capsule In Hindi – फायदे, नुकसान
  4. Meftal Spas Tablet In Hindi – लाभ, फायदे, उपयोग, कीमत
  5. Aceclofenac Paracetamol Tablet In Hindi – उपयोग, साइड इफेक्ट्स
  6. Aciloc 150 Tablet In Hindi की जानकारी, फायदे, नुकसान, उपयोग